फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Five contenders for one PG seat in the university and colleges

Allahabad University : इविवि व कॉलेजों में पीजी की एक सीट पर पांच दावेदार, 33 हजार ने किए हैं आवेदन

Wed, 21 May 2025 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 21 May 2025 06:55 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए इस बार एक सीट पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। 55 विषयों में 7231 सीटों के लिए तकरीबन 33 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Five contenders for one PG seat in the university and colleges
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए इस बार एक सीट पांच अभ्यर्थियों की दावेदारी होगी। 55 विषयों में 7231 सीटों के लिए तकरीबन 33 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। अभ्यर्थी अपने आवेदन की प्रविष्टियों में 22 व 23 मई को संशोधन कर सकते हैं। दो दिन के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी।

विज्ञापन

इविवि एवं कॉलेज में दाखिले के लिए कुल 62670 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए हैं और इनमें से 32867 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। पिछले साल के मुकाबले इस बार तकरीबन चार हजार रजिस्ट्रेशन अधिक हुए हैं जबकि आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने वालों की संख्या में इस बार दो हजार कम हुई है। जिन्होंने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर ली है, परीक्षा में उन्हीं को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन

प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार जो अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं और उन्होंने फीस जमा कर दी है, वे अपने रजिस्ट्रेशन व आवेदन में 22 एवं 23 मई को संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान अभ्यर्थी अपने ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, दिव्यांगता के प्रकार, विषय में संशोधन कर सकेंगे। हालांकि, विषय कोड में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एमए, एमएससी, एमकॉम, बीएड, एमएड, एमबीए एवं पीजी के अन्य पाठ्यक्रमों और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों एलएलबी, एलएलएम एवं इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज के तहत संचालित पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 10, 11, 12 एवं 13 जून को आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

पीजी प्रवेश परीक्षा यूपी समेत छह राज्यों में आयोजित की जाएगी। दिल्ली और यूपी के प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी एवं बरेली में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों मोड में परीक्षा होगी। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता, बिहार की राजधानी पटना और केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में केवल ऑनलाइन मोड में परीक्षा कराई जाएगी।
 

इविवि में पीजी प्रवेश के लिए हुए रिकॉर्ड रजिस्ट्रेशन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) व संघटक महाविद्यालयों में परास्नातक (पीजी) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए इस बार रिकॉर्ड संख्या में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) हुए हैं। मंगलवार को आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो गई। अभ्यर्थियों को 22 व 23 मई को त्रुटिपूर्ण आवेदन में संशोधन का मौका दिया जाएगा। वहीं, प्रवेश परीक्षा 10, 11, 12 एवं 13 जून को प्रस्तावित है। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।

इविवि में पीजी प्रवेश के लिए पिछले साल 58,920 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किए थे और इनमें से 35,673 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया पूरी की थी। वहीं, इस बार मंगलवार शाम तक 61,231 अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर चुके थे और इनमें से 31,516 अभ्यर्थियों ने परीक्षा शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आधी रात तक चलेगी।

प्रवेश निदेशक प्रो. जेके पति के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी गई है। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण कर चुके होंगे और फीस जमा कर ली होगी, वे अपने रजिस्ट्रेशन व आवेदन में 22 एवं 23 मई को संशोधन कर सकेंगे। इन दो दिनों के लिए करेक्शन विंडो खोली जाएगी। इस दौरान अभ्यर्थी अपने ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, दिव्यांगता के प्रकार, विषय में संशोधन कर सकेंगे। इविवि एवं कॉलेजों में 55 विषयों में पीजी की 7,231 सीटों पर दाखिले होने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed