फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Final seal on fee hike amid protests

Allahabad university: विरोध के बीच फीस वृद्धि पर लगी अंतिम मुहर

Thu, 01 Sep 2022 01:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Sep 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Final seal on fee hike amid protests
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) - फोटो : अमर उजाला
 इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में विरोध के बीच बुधवार को कार्य परिषद ने फीस वृद्धि पर अंतिम मुहर लगा दी। कार्य परिषद ने सत्र 2022-23 से प्रभावी होने वाली फीस वृद्धि को मंजूरी दी। बैठक में कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए गए।
विज्ञापन


इविवि में फीस वृद्धि के प्रस्ताव को वित्त समिति और एकेडमिक कौंसिल से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने 112 साल बाद फीस में बढ़ोतरी की है, लेकिन एक साथ चार गुना तक फीस बढ़ा दिए जाने से छात्र संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कार्य परिषद की बैठक में फीस वृद्धि पर अंतिम मुहर लगा दी गई। सत्र 2022-23 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को बढ़ी हुई फीस देनी होगी।
विज्ञापन


कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में विश्वविद्यालय में दैनिक वेतन एवं संविदा कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियों को भुगतान की जा रही मजदूरी की दर को संशोधित करने और बढ़ाने की मंजूरी भी दी गई। इसके साथ ही इविवि के संघटक महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति का रास्ता भी साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्य परिषद ने महाविद्यालयों के विभिन्न विभागों में संकायों के लिए कैस के तहत एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति के लिए विशेषज्ञों की लिस्ट को भी अंतिम मंजूरी दे दी। ऐसे में अब महाविद्यालयों में प्रोफेसर के पद पर प्रोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। हालांकि, इसे एकेडमिक कौंसिल में पहले ही पारित किया जा चुका है।

बीटेक, बीएससी के छात्रों को मिलेगा हिंदू हॉस्टल

कार्य परिषद ने निर्णय लिया कि हिंदू हॉस्टल में विज्ञान संकाय के यूजी के छात्रों के साथ जेके इंस्टीट्यूट के बीटेक छात्रों को कमरे आवंटित किए जाएंगे। तय हुआ कि हॉस्टल के 184 कमरों में से 100 कमरे जेके इंस्टीट्यूट के छात्रों और 84 कमरे बीएससी के छात्रों को आवंटित किए जाएंगे।


हिंदू हॉस्टल पर बिजली बिल का 2.50 करोड़ रुपये बकाया है, जिसका भुगतान जेके इंस्टीट्यूट करेगा। कुलपति के प्रयास से यह हॉस्टल मदन मोहन मालवीय विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रबंध समिति से प्रति वर्ष एक रुपया के हिसाब से 29 वर्ष 11 महीने के लिए लीज रेंट पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed