{"_id":"5f5122888ebc3e54be3bf4d4","slug":"allahabad-university-examination-to-held-on-september-14th-city-desk-news-ald2852883105","type":"story","status":"publish","title_hn":"Allahabad University News: इविवि में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Allahabad University News: इविवि में स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से
Fri, 04 Sep 2020 08:46 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:46 PM IST
सार
15 से शुरू होंगी विधि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं, एक हफ्ते में पूरी करा ली जाएंगी परीक्षाएं
21 अक्तूबर तक चलेंगी स्नातक की परीक्षाएं, बाद में जारी होगा पीजी परीक्षाओं का कार्यक्रम
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज। इविवि एवं संघटक महाविद्यालयों की स्नातक अंतिम वर्ष की ऑनलाइन परीक्षाएं 14 सितंबर और विधि अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 15 सितंबर से शुरू होने जा रही हैं। स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 21 अक्तूबर तक चलेंगी, जबकि विधि अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं एक सप्ताह में पूरी करा ली जाएंगी। हालांकि, इविवि प्रशासन ने अभी एमए, एमएससी एवं एमकॉम अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। स्नातक की परीक्षाएं शुरू होने के बाद किसी भी दिन परास्नातक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा।
इविवि प्रशासन ने जिन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है, उनमें बीए, बीएससी, बीकॉम अंतिम वर्ष और तीन वर्षीय एलएलबी छठवें सेमेस्टर एवं पांच वर्षीय बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम इविवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
कार्यक्रम के अनुसार बीए, बीएससी एवं बीकॉम अंतिम वर्ष की परीक्षाएं 14 सितंबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं चार-चार घंटे की दो पालियों सुबह 10 से दोपहर दो और दोपहर एक से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएंगी। सबसे पहले 20 सितंबर को बीएससी तृतीय वर्ष होम साइंस और 22 सितंबर को बीकॉम तृतीय वर्ष की परीक्षाएं पूरी होंगी। आखिरी दिन 21 अक्तूबर को बीए/बीएससी तृतीय वर्ष मनोविज्ञान/शारीरिक शिक्षा की परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
वहीं, एलएलबी छठवें सेमेस्टर की परीक्षा 15 से 21 सितंबर तक और बीएएलएलबी दसवें सेमेस्टर की परीक्षाएं 15 से 18 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी। इविवि प्रशासन ने अभी परास्नातक अंतिम सेमेस्टर (एमए, एमएसी, एमकॉम) की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं किया है। हालांकि, पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 सितंबर के बाद शुरू कराए जाने की तैयारी है, क्योंकि 16 से 25 सितंबर तक यूजीसी-नेट का आयोजन होना है और इसमें पीजी के छात्र शामिल होते हैं।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि स्नातक की परीक्षाएं शुरू होने के कुछ दिनों बाद ही पीजी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया जाएगा और पीजी की परीक्षाएं स्नातक की परीक्षाओं से पहले ही पूरी करा ली जाएंगी। परीक्षाएं समय से पूरी कराई जा सकें, इसके लिए रविवार के साप्ताहिक अवकाश पर भी परीक्षाएं कराई जाएंगी। साथ ही दशहरा की छुट्टियों में दो दिन की कटौती की गई है।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए जारी किए गए दिशा-निर्देश
कोविड-19 के कारण इविवि के इतिहास में पहली बार ऑनलाइन परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में परीक्षा का सफल संचालन इविवि प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती है। छात्र-छात्राओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, सो इविवि प्रशासन की ओर से परीक्षा संबंधी गाइडलाइन जारी की गई है, जो इस प्रकार है।
- पहली पाली की परीक्षा के लिए सुबह 10 बजे और दूसरी पाली के लिए दोपहर एक बजे प्रश्नपत्र इविवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। छात्र-छात्राओं को http://onlineexam.allduniv.ac.in साइट से अपने कोर्स/सेमेस्टर का पेपर डाउनलोड करना होगा।
- प्रश्नों का जवाब ए-4 साइज के पेपर पर लिखना होगा और हर पेज पर नंबरिंग करनी होगी। उदाहरण के तौर पर किसी छात्र ने कुल 30 पेज पर जवाब लिखे हैं तो उसे ‘1/30, 2/30’ पेज नंबर डालना होगा और अंत में पेज नंबर ‘30/30’ होगा। हर पेज पर सबसे ऊपर की ओर से क्लास, सब्जेक्ट, पेपर, रोल नंबर और एनरोलमेंट नंबर लिखना होगा।
- परीक्षा के बाद कॉपी के पेजों को क्रम से स्कैन करना होगा। स्कैन की गई कॉपी को पीडीएफ फाइल में बदलना होगा। पीडीएफ फाइल को नाम भी देना होगा, जिससे सबसे पहले अंग्रेजी के बड़े अक्षरों में एयू लिखकर आगे रोलनंबर एवं पेपर कोड लिखना होगा। उदाहरण के तौर पर AU_111111_UGM538
- पीडीएफ फाइल को अपलोड करने के लिए छात्र को साइट पर जाकर फॉर्म भरना होगा और इसके बाद पीडीएफ फाइल को सेलेक्ट करते हुए अपलोड के बटन को क्लिक करना होगा। परीक्षा देने से लेकर कॉपी अपलोड करने की प्रक्रिया चार घंटे में पूरी करनी होगी। पहली पाली वाले दो दो बजे तक और दूसरी पाली वाले शाम पांच बजे तक यह प्रक्रिया पूरी करेंगे।
- जो छात्र परीक्षा में फेल हो जाएंगे, उन्हें द्वितीय परीक्षा में एक अन्य अवसर प्रदान किया जाएगा।
- छात्रों को केवल नीले या काले पेन का ही उपयोग करना है।