फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad university examination news 2020

इविवि: ऑनलाइन परीक्षा में ऑफलाइन जमा हुईं कॉपियां

Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
allahabad university examination news 2020
allahabad university examination news 2020
-परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों से अधिक संख्या में कॉपियां अपलोड
विज्ञापन

-व्यवस्था में थोड़ा-बहुत ही हुआ सुधार, परीक्षार्थियों की समस्या बरकरार
प्रयागराज। कोविड-19 के कारण इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों की स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ऑनलाइन शुरू तो करा दीं, लेकिन इंटरनेट सेवाएं ठीक न होने के कारण परीक्षार्थियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को ऑनलाइन परीक्षा देने के बाद तमाम परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय आकर ऑफलाइन कॉपियां जमा कीं। वहीं, परीक्षा के दूसरे दिन भी परीक्षार्थियों की संख्या से अधिक कॉपियां अपलोड होने की समस्या बनी रही। हालांकि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को व्यवस्था में थोड़ा-बहुत सुधार देखने को मिला।
इविवि की ऑनलाइन परीक्षाओं के तहत मंगलवार को पहली पाली में स्नातक की एजूकेशन, मैथ, बॉटनी और एलएलबी की परीक्षा थी, जबकि दूसरी पाली में बीएएलएलबी की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें कुल 950 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन अपलोड की गईं उत्तर पुस्तिकाओं की पीडीएफ परीक्षार्थियों की संख्या से अधिक थी।
विज्ञापन

ऐसे में मंगलवार को भी परीक्षार्थियों की उपस्थित का आंकड़ा प्राप्त करने में विश्वविद्यालय के अफसर देर शाम तक माथापच्ची करते रहे। यह हालत तब है, जब प्रयागराज में रहने वाले बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिकाओं को विश्वविद्यालय आकर ऑफलाइन जमा किया। छात्रों का कहना था कि इंटरनेट सेवाओं में बार-बार बाधा आ रही है और कॉपी की पीडीएफ अपलोड नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. रामेंद्र सिंह ने छात्रों को राहत देने हुए उनकी कॉपियां ऑफलाइन जमा कराईं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सोमवार के मुकाबले मंगलवार को स्थिति में काफी सुधार हुआ है। मंगलवार को शिकायतें कुछ कम आईं। छात्रों के लिए ऑनलाइन परीक्षा का अनुभव नया है। उम्मीद हैै कि अगले कुछ दिनों में स्थिति और बेहतर होगी।

बाहर रहने वाले परीक्षार्थियों की मुसीबत बढ़ी
प्रयागराज में रहने वाले तमाम परीक्षार्थियों ने तो विश्वविद्यालय आकर ऑफलाइन कॉपियां जमा कर दीं, लेकिन प्रयागराज के बाहर अन्य शहरों में रहने वाले छात्रों के पास यह सुविधा नहीं है। हालांकि बाहर रहने वाले जिन छात्रों ने इंटरनेट सेवाएं ठीक न होने के कारण कॉपियां अपलोड किए जाने में हो रही दिक्कत के बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन को फोन पर जानकारी दी, उन परीक्षार्थियों से कहा गया कि ईमेल या फिर स्पीड पोस्ट के माध्यम से अपनी कॉपियां भेज दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed