{"_id":"616d4d2d4c332a7bf32238af","slug":"allahabad-university-entrance-examination-begins-online-examination-is-being-conducted-under-pgat-2-on-the-first-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 85 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, पहले दिन हुई आनलाइन परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 85 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, पहले दिन हुई आनलाइन परीक्षा
Mon, 18 Oct 2021 08:41 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Oct 2021 08:41 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में सत्र 2021-22 के लिए प्रवेश परीक्षा सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन ऑनलाइन मोड में 16 शहरों के 29 केंद्रों पर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन टेस्ट (पीजीएटी-2) का आयोजन किया गया, जिसमें 85.02 फीसदी अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए कुल 5402 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिनमें से 4593 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 809 ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.40 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा अपराह्न दो से 4.10 बजे तक आयोजित की गई। पहली पाली में बीएड, एमए इन फिल्म थिएटर एवं एप्लाइड जियोलॉजी (अर्थ एंड प्लैनेटरी साइंस) की प्रवेश परीक्षा के लिए 3046 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 2597 अभ्यर्थी (85.26 फीसदी) शामिल हुए और 449 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
दूसरी पाली में एमबीए/एमबीएआरडी, एमएससी इन बायोइंफॉर्मेटिक्स, एमएससी एग्रीकल्चर साइंस (एग्रीकल्चरल केमेस्ट्री एंड सॉयल साइंस), एमएड एवं एमएससी बायोटेक्नोलॉजी की प्रवेश परीक्षा के लिए 2356 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 1996 अभ्यर्थी (84.72 फीसदी) शामिल हुए और 360 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
अभ्यर्थियों से कुल 300 अंक के 150 सवाल पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न के लिए दो अंक निर्धारित थे। निगेटिव मार्किंग नहीं थी। प्रवेश परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य बुद्धि परीक्षण, भाषा और विषय से संबंधी सवाल पूछे गए। प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. आईआर सिद्दीकी के अनुसार किसी भी केंद्र पर कोई शिकायत नहीं मिली।
बीकॉम, बीएससी की प्रवेश परीक्षा कल
इविवि की अगली प्रवेश परीक्षा 20 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी। पहली पाली में बीएससी गणित एवं बीएससी बायो और दूसरी पाली में बीकॉम एवं बीएससी होमसांइस की प्रवेश परीक्षा होगी। स्नातक की परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में होगी। उसी दिन यानी 20 अक्तूबर को ही पीजीएटी-2 के तहत विभिन्न पाठ्यक्रमों की केवल ऑनलाइन मोड में प्रवेश परीक्षा होगी।
पहली पाली में एमएससी एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल जूलॉजी एंड एंटोमोलॉजी), एमटेक इन अर्थ सिस्टम साइंस, एमएफए, एमएससी इन टेक्सटाइल एंड अपेरल डिजाइनिंग, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी इन मैटेरियल साइंस और दूसरी पाली में एमएससी इन एग्रीकल्चरल साइंस (एग्रीकल्चरल बॉटनी), एमपीएड, एमएससी इन इनवायर्नमेंटल साइंस, एमएससी इन डिजाइन एंड इनावेशन इन रूरल टेक्नोलॉजी, एमए वूमेन स्टडीज, मास्टर इन डेवलपमेंट स्टडीज की परीक्षा होगी।