फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Deadline is over, now waiting for decision on online examinations

इलाहाबाद विवि : समय सीमा पूरी, अब ऑनलाइन परीक्षाओं पर निर्णय का इंतजार

Fri, 11 Mar 2022 10:59 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Allahabad University: Deadline is over, now waiting for decision on online examinations
परीक्षाओं के मुद्दे पर सात हजार छात्र-छात्राओं ने भरे फॉर्म
विज्ञापन

0 अंतिम तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से 5650 और ऑनलाइन माध्यम से 1500 आवेदन जमा
0 इविवि में ऑनलाइन परीक्षाओं की मांग, कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में ऑनलाइन परीक्षाएं कराए जाने के मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं से 10 मार्च तक आवेदन मांगे थे। यह समय सीमा पूरी हो चुकी है और इविवि में सात हजार छात्र-छात्राओं ने फॉर्म जमा किए हैं। इसके अलावा संघटक कॉलेजों में भी बड़ी संख्या में फॉर्म जमा हुए हैं। अब ये आवेदन उच्च स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाएंगे और इसके बाद तय होगा कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में होंगी या ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। इस पर अगले सप्ताह निर्णय होने की उम्मीद है।
इविवि के चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में अंतिम तिथि तक ऑफलाइन माध्यम से 5650 आवेदन जमा हुए हैं। वहीं, ऑनलाइन माध्यम से डेढ़ हजार आवेदन आए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालयों सीएमपी डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज और श्याम प्रसाद मुखर्जी महाविद्यालय में भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने ऑफलाइन माध्यम से आवेदन जमा किए हैं। छात्र नेताओं का दावा है कि ज्यादातर छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं संघटक महाविद्यालयों में 22 अप्रैल से स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षाएं प्रस्तावित हैं। पूर्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने ऑफलाइन मोड में परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया था, लेकिन विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं इसका विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में ही आयोजित की जाएं, क्योंकि पूरे साल ऑनलाइन मोड में ही कक्षाओं का संचालन किया गया। अब छात्र-छात्राओं की ओर से जमा किए गए आवेदन उच्च स्तरीय कमेटी को प्रेषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
‘अभी आवेदनों की छंटनी होनी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंपेगी और इसके बाद कोई निर्णय लिया जाएगा। अगले सप्ताह होली के कारण कमेटी की कई सदस्य छुट्टी पर हैं। होली के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि ऑनलाइन परीक्षाओं के पक्ष में कितने आवेदन आए हैं।’ डॉ. जया कपूर, पीआरओ, इविवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed