फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Cutoff marks released for 47 courses for PG admission, online counselling begins

Allahabad University :  पीजी प्रवेश के लिए 47 पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक जारी, ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू

Wed, 23 Jul 2025 06:08 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Jul 2025 06:08 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। 47 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Allahabad University: Cutoff marks released for 47 courses for PG admission, online counselling begins
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में परास्नातक (पीजी) प्रवेश के लिए मंगलवार से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई। 47 पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं। वहीं, स्नातक में दाखिले के लिए 44316 अभ्यर्थियों ने समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया है, जिनमें से 27810 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

विज्ञापन


इविवि ने सत्र 2025-26 के लिए 47 परास्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम और न्यूनतम कटऑफ अंक जारी किए हैं। 23 जुलाई से अभ्यर्थी इविवि की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण, दस्तावेज अपलोडिंग, प्रमाणीकरण एवं शुल्क जमा करने की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन


एमए, एलएलबी, एमएड, एमसीए, एमकाम, एमएससी, एमटेक, एमए अर्थशास्त्र, मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास, प्राचीन इतिहास, अंग्रेजी साहित्य, हिंदी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, दर्शनशास्त्र, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, महिला अध्ययन, जनसंचार मास कम्युनिकेशन, चित्रकला, सितार, तबला, वोकल/गायन में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणित, एमएससी प्राणीशास्त्र, भौतिकी, खाद्य प्रौद्योगिकी, कृषि प्राणीशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी, खाद्य एवं पोषण, वस्त्र एवं परिधान डिजाइनिंग, जैव रसायन, एप्लाइड जियोलाजी, गणित, भूगोल, सांख्यिकी, पदार्थ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, एमवोक मीडिया अध्ययन, एमकाम, एलएलबी (आनर्स), एमसीए, एमएड (शिक्षाशास्त्र), एमपीएड, एमएफए, एमपीए (वोकल), एमपीए (तबला) व एमपीए (सितार) में प्रवेश के लिए भी कटऑफ जारी किए गए हैं।

Trending Videos

एलएलबी का कटऑफ 170, एमकॉम का 150 अंक

एलएलबी ऑनर्स में अनारक्षित श्रेणी का न्यूनतम कटऑफ 170 अंक, ओबीसी का 161.5, एससी का 160 व एसटी में 116 अंक निर्धारित किया गया है। एमकाम में अनारक्षित का कटऑफ 150 अंक, ओबीसी का 140, एससी का 118, एसटी का 70.3 व ईडब्ल्यूएस का 146 अंक है। एमएड में अनारक्षित श्रेणी का कटऑफ 152, ओबीसी का 138, एससी 129, एसटी का 102, ईडब्ल्यूएस श्रेणी का 147 अंक निर्धारित है। एमसीए में अनारक्षित का 168, ओबीसी का 148, एससी का 112, ईडब्ल्यूएस का 158 अंक कटआफ है जबकि एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हो सकते हैं।

प्रवेश शुल्क वापसी का भी प्रावधान

इविवि में प्रवेश लेने के बाद किसी कारण से अभ्यर्थी दाखिला निरस्त कराते हैं तो अब उन्हें प्रवेश शुल्क वापस कर दिया जाएगा। विवि के प्रवेश भवन की ओर से जारी सूचना के अनुसार जिन अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करने के बाद प्रवेश रद्द कराया है वे शुल्क वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं।उनको विभागीय समन्वयक से अग्रसारित किया गया आवेदन पत्र, शुल्क भुगतान की रसीद की प्रति, आधार कार्ड की प्रति, बैंक पासबुक/बैंक स्टेटमेंट की प्रति (जिसमें नाम, खाता संख्या और आईएफएसी कोड हो) जमा करनी होगी। आवेदन प्रवेश भवन में जाकर या aupravesh@allduniv.ac.in पर ईमेल के माध्यम से किए जा सकते हैं।

राज्य विवि में बीसीए की 90 फीसदी सीटें भरीं

प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में मंगलवार को बीसीए व एमसीए में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का आयोजन किया गया। बीसीए की 60 सीटों में 90 फीसदी सीटें भर गईं, जबकि एमसीए की 40 सीटों में से 20 सीटों पर अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया। प्रवेश समिति के प्रभारी प्रो. विवेक कुमार सिंह के अनुसार, बीसीए में बाकी 10 फीसदी सीटों के लिए भी अभ्यर्थियों ने रिपोर्ट की है। ये अभ्यर्थी बाद में शुल्क जमा कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करेंगे। 23 जुलाई को सुबह 11:30 बजे से बीएएलएलबी की मेरिट में शामिल एक से 259 नंबर तक के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed