Allahabad University : यूजी प्रवेश के लिए कल से काउंसलिंग, बीकॉम में दाखिले के लिए जारी किया पहला कटऑफ
प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी किए गए कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग में 415 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 285.04 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 118 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन एवं अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया 26 से 29 अगस्त के बीच अपराह्न दो बजे तक और अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 से 29 अगस्त के बीच शाम पांच बजे तक होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में स्नातक (यूजी) प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया 26 अगस्त से शुरू हो जाएगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ ने बृहस्पतिवार को बीकॉम में दाखिले के लिए कटऑफ जारी कर दिया। बीए, बीएससी, बीएएलएलबी एवं अन्य पाठ्यक्रमों के कटऑफ भी जल्द जारी किए जाएंगे।
प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से जारी किए गए कटऑफ के अनुसार अनारक्षित वर्ग में 415 या अधिक अंक, एससी वर्ग में 285.04 या अधिक अंक और एसटी वर्ग में 118 या अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों के रजिस्ट्रेशन एवं अभिलेखों को अपलोड करने की प्रक्रिया 26 से 29 अगस्त के बीच अपराह्न दो बजे तक और अभिलेख सत्यापन एवं फीस जमा करने की प्रक्रिया 26 से 29 अगस्त के बीच शाम पांच बजे तक होगी।
अपलोड किए जाने वाले अभिलेखों एवं ऑनलाइन प्रवेश की प्रक्रिया से संबधित विस्तृत जानकारी इविवि की वेबसाइट www.allduniv.ac.in पर उपलब्ध है। प्रवेश समिति के निदेशक प्रो.जयंत कुमार पति के अनुसार ऑनलाइन काउंसलिंग का लिंक www.ecounselling.in है। अभ्यर्थी लॉगिन करने के बाद कैडिडेट डैशबोर्ड तक पहुंच सकेंगे और अपने डैशबोर्ड के माध्यम से पंजीकरण, प्रवेश की स्थिति की जांच, प्रवेश शुल्क का भुगतान आदि कर सकेंगे।
इन अभिलेखों को करना होगा अपलोड
हाईस्कूल की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, सर्टिफिकेट, ट्रासंफर सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, गैप ईयर अंडरटेकिंग, एंटी रैगिंग प्रोफार्मा, जाति प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) आईडी। यूजीसी के आदेश के अनुसार काउंसलिंग के दौरान एबीसी आईडी देना अनिवार्य है।
सत्यापन होने पर दिखेगा हरा टिक
अभ्यर्थियों द्वारा अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित पाठ्यक्रम के समन्वयक करेंगे। सफल सत्यापन के बाद आवेदक स्टेटस टैब में दस्तावेज सत्यापन स्थिति में हरा टिक देख पाएंगे। अगर कुछ दस्तावेज ठीक से अपलोड नहीं किए गए हैं तो आवेदक को अपने दस्तावेज फिर से जमा करने के लिए कहा जाएगा। इसकी स्थिति स्टेटस टैब में देखी जा सकेगी। दस्तावेजों के सफल सत्यापन के बाद ही आवेदक शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। शुल्क भुगतान के 24 घंटे बाद ही अभ्यर्थी अपनी शुल्क रसीद डाउनलोड कर सकेंगे।
इन पाठ्यक्रमों में होने हैं प्रवेश
बीवोक फूड प्रोसेसिंग, बीवोक मीडिया प्रोडक्शन, बीवोक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बीए मीडिया स्टडीज, बीए फैशन डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ कॉमर्स (बीकॉम), बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), बैचलर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (बीपीए), बैचलर ऑफ साइंस (बीएससी) बायोलॉजी, बीएससी मैथमैटिक्स, बीएएलएलबी, बीसीए, पांच वर्षीय बीसीए एवं एमसीए (डाटा साइंस), आपना प्रबंधन एवं पर्यावरण अध्ययन में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, फैमिली एंड कम्युनिटी साइंसेज (बीएससी एवं एमएससी होमसाइंस) में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स, मैनेजमेंट (बीबीए एवं एमबीए) में पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स।