फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University convocation

इविवि में दीक्षांत समारोह का अभ्यास

Wed, 04 Sep 2019 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University convocation
Allahabad University convocation - फोटो : CITY DESK
दीक्षांत समारोह के अभ्यास में छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी
विज्ञापन

नॉर्थं हॉल से सीनेट हॉल तक निकली शोभायात्रा, वीसी रहे मौजूद
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पांच सितंबर को होने जा रहे दीक्षांत समारोह में पीएचडी के 181 छात्रों को डिग्री अवार्ड की घोषणा तो की जाएगी लेकिन हाथ में आने में वक्त लगेगा। छात्रों के हाथ में डिग्री बाद में आएगी। छात्र-छात्राओं को यह जानकारी मंगलवार को सीनेट हॉल में आयोजित दीक्षांत समारोह के अभ्यास (रिहर्सल) के दौरान दी गई।
अभ्यास में शामिल छात्र-छात्राओं को बताया गया कि दीक्षांत समारोह के दौरान कुलपति बोलेंगे, ‘डिग्री अवार्डेड’ और छात्र-छात्राएं अपनी जगह पर खड़े होकर बोलेंगे, ‘यस’। इसके बाद छात्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित विभाग के कार्यालय से डिग्री प्राप्त होगी। पूर्वाभ्यास के दौरान कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू, विद्वत परिषद एवं कार्य परिषद के सदस्यों, विश्वविद्यालय कोर्ट के सदस्यों, विभिन्न संकाय डीन एवं सभी विभागाध्यक्षों की मौजूदगी में नॉर्थ हॉल से सीनेट हॉल तक दीक्षांत की शोभायात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा का स्वागत आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. रामेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान मिनट टू मिनट कार्यक्रम के हिसाब से दीक्षांत समारोह की पूरी प्रक्रिया अपनाई गई। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि उन्हें मेडल देने के लिए मंच पर कब बुलाया जाएगा और उन्हें मंच पर कितनी देर रुकना होगा। इसके साथ ही मंच पर कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू, मुख्य अतिथि कैलाश सत्यार्थी, विशिष्ट अतिथि केशरीनाथ त्रिपाठी एवं डीजीपी ओपी सिंह के बैठने के स्थान का निर्धारण किया गया। दीक्षांत समारोह के संचालन की जिम्मेदारी अंग्रेजी विभाग के प्रो. आरके सिंह, हिंदी विभाग के प्रो. संतोष भदौरिया और विधि विभाग की असिस्टेंट प्रोपस्ऊेसर सोनल शंकर के पास होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरओ का दावा, सबको मिलेगी डिग्री
दीक्षांत समारोह के दौरान 181 छात्रों को मंच पर बुलाकर पीएचडी की डिग्री दी जाएगी या नहीं, इस पर सभी छात्र-छात्राओं में भ्रम की स्थिति है। इविवि की वेबसाइट पर दीक्षांत समारोह के मिनट-टू-मिनट जारी कार्यक्रम में छात्रों को मंच पर बुलाकर पीएचडी की डिग्री दिए जाने की व्यवस्था नहीं की गई है। पीआरओ डॉ. चित्तरंजन कुमार सिंह का कहना है कि दीक्षांत में शामिल होने वाले हर छात्र को मंच पर आमंत्रित किया जाएगा। उन्हें कुलपति एवं कैलाश सत्यार्थी ही मेडल एवं डिग्रियां देंगे। इसमें किसी शक की गुंजाइश ही नहीं है।
छात्रों को बांटे गए टोपी, स्टोल, कार्ड
अभ्यास में शामिल छात्र-छात्राओं को टोपी और स्टोल का वितरण किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को आमंत्रण कार्ड बांटे गए। यही कार्ड छात्र-छात्राओं के प्रवेश के लिए पास का काम भी करेंगे।
यूट्यूब पर सीधे प्रसारण का परीक्षण सफल
इविवि प्रशासन की ओर से दीक्षांत समारोह का यूट्यूब पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। मंगलवार को आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रो. रामेंद्र सिंह की निगरानी में पांच मोबाइल फेान और तीन लैपटॉप पर यूट्यब लिंक का सफल परीक्षण किया गया।

चीफ प्रॉक्टर ने लिया सुरक्षा का जायजा
दीक्षांत समारोह के मद्देनजर इविवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने सीनेट परिसर की सुरक्षा का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस के कई अफसर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed