फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University closed till 21 April due to Corona, examinations postponed

कोरोना के चलते इलाहाबाद विवि 21 अप्रैल तक बंद, परीक्षाएं स्थगित

Fri, 09 Apr 2021 08:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 09 Apr 2021 08:45 PM IST
सार

  • कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण लिया गया निर्णय
  • अध्यापक ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करते रहेंगे
  • छात्रावास भी बंद किए गए, छात्रों को घर जाने का निर्देश 

विज्ञापन
Allahabad University closed till 21 April due to Corona, examinations postponed
इलाहाबाद विश्वविद्यालय

विस्तार

जिले में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इविवि एवं संघटक कॉलेजों को 21 अप्रैल तक बंद कर दिया गया है। इविवि की सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गईं हैं। इस दौरान विवि के शिक्षक ऑनलाइन मोड से कक्षाओं का संचालन करते रहेंगे। सारे प्रशासनिक कार्य वर्क फ्रॉम होम होंगे। छात्रावासों को भी खाली करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


इविवि के कई शिक्षकों एवं गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के कोरोना पीड़ित होने एवं दो लोगों की मौत के बाद शुक्रवार को कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का आयोजन किया गया। ऑनलाइन बैठक में सभी संकाय के डीन, परीक्षा नियंत्रक, रजिस्ट्रार शामिल हुए। इस बैठक के बाद फैसला किया गया कि इविवि एवं सभी संघटक कॉलेज 21 अप्रैल तक बंद रहेंगे, इसके बाद की स्थिति देखने के बाद आगे निर्णय लिया जाएगा। विवि एवं कॉलेजों की सभी परीक्षाएं जो ऑनलाइन मोड में हो रही हैं, उन्हें स्थगित कर दिया गया है। 21 अप्रैल तक कोई परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा नियंत्रक की ओर से अगली परीक्षा तिथि इविवि की वेबसाइट उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि विवि एवं कॉलेजों के सभी शिक्षक अपने-अपने घरों से आनलाइन कक्षाएं लेते रहेंगे। सभी छात्रावासों को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। छात्रों को तत्काल अपने घरों को चले जाने के लिए कहा गया है। छात्रावास में रहने वाले छात्र यदि संक्रमित होते हैं तो इविवि प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं होगी। इविवि के सारे प्रशासनिक कार्य वर्क फ्रॉम होम मोड में ऑनलाइन संचालित होंगे। इविवि के रजिस्ट्रार की ओर से जारी सूचना में कहा गया कि इविवि के सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि जल्द अपना टीकाकरण करवा लें। कर्मचारियों एवं शिक्षकों को कहा गया है कि अपने टीकाकरण का प्रमाण पत्र ई मेल registrarau.uoa@gmail.com  पर भेज दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed