फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Boundary Saves, Part of Women's Hostel Will Be Broken

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की बाउंड्री बची, महिला छात्रावास का हिस्सा टूटेगा

Sun, 28 Mar 2021 01:06 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 28 Mar 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University Boundary Saves, Part of Women's Hostel Will Be Broken
इलाहाबाद विश्वविद्यालय
सोरांव से आनंद भवन तक हो रहे हाईवे चौड़ीकरण में आखिरकार शहरियों और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्र-छात्राओं की भावनाओें का सम्मान हुआ। लोक निर्माण विभाग एनएच खंड ने इविवि केपीयूसी छात्रावास के सामने से लेकर महिला छात्रावास के करीब तक की बाउंड्री नहीं ढहाई और बाउंड्री से जोड़कर नाला बना दिया है। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि बाउंड्री चौड़ीकरण के दायरे से बाहर हो गई है, जबकि महिला छात्रावास का हिस्सा अभी इसकी जद में है। पीडब्ल्यूडी एनएच खंड के अधिकारियों के मुताबिक महिला छात्रावास का कुछ हिस्सा जरूर टूटेगा। क्योंकि, वहां पर बिना तोड़े हाईवे का चौड़ीकरण नहीं हो सकेगा। 
विज्ञापन


सोरांव से आनंद भवन तक हाईवे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम पिछली साल से ही पीडब्ल्यूडी एनएच खंड की ओर से कराया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट की जद में कैंट एरिया, एमएनएनआईटी और इविवि की बाउंड्री आने से हंगामा खड़ा हो गया था। एनएच खंड के पहले के एलाइंनमेंट के मुताबिक इसकी जद में इविवि की पूरी बाउंड्री आ रही थी। लेकिन, स्थानीय लोगों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं के विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन, इविवि प्रशासन और एनएच खंड के अधिकारियों की आपस में कई दौर की बातचीत हुई और उसी के अनुसार नया एलाइंमेंट तैयार कराया गया और इविवि की बाउंड्री को बचाया गया।
विज्ञापन


नए एलाइंमेंट में बाउंड्री तो बची है, लेकिन लल्ला चुंगी के पास टर्निंग प्वाइंट पर महिला छात्रावास का कुछ हिस्सा इसकी जद में आ रहा है। एनएच खंड के अवर अभियंता आरके मिश्रा के मुताबिक महिला छात्रावास से जुड़ा कुछ हिस्से को गिराया जाएगा। तभी इसका चौड़ीकरण हो सकेगा। उसके लिए प्लानिंग कर ली गई है। अभी इविवि महिला छात्रावास के दक्षिणी हिस्से की बाउंड्री के पास नाला बनाने का काम चल रहा है और यह महिला छात्रावास के करीब तक बनाने के बाद छात्रावास का हिस्सा तोड़ा जाएगा। उसके बाद फिर चौड़ीकरण का काम पूरा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक हाईवे के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम अब केवल एमएनएनआईटी संस्थान से लेकर आनंद भवन तक बचा हुआ है। सेना की ओर से सहमति मिलने के बाद कैंट एरिया में भी काम शुरू कर दिया गया है। वहां से लेकर इविवि के पास तक नाला बनाने का काम तेजी से चल रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही इस प्रोजेक्ट का काम पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed