इविवि बीए-बीएससी भाग-दो का परिणाम घोषित
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने बीए, बीएससी भाग दो के परिणाम घोषित कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरके सिंह की ओर से जारी परिणाम में बीए भाग दो की परीक्षा में शामिल 7116 परीक्षार्थियों में से 5332 पास, 952 द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह, 717 फेल, 26 अनुचित साधन के उपयोग के दोषी, पांच परीक्षार्थियों के परिणाम रोके गए और 84 परीक्षा में अनुपस्थित रहे। बीएससी के परिणाम में परीक्षा में शामिल 1516 परीक्षार्थियों में से 1039 पास, 293 द्वितीय परीक्षा के लिए अर्ह, 154 फेल, एक परीक्षार्थी अनुचित साधन उपयोग का दोषी जबकि 29 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।