फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Angry students continued their protest for the third day

इलाहाबाद विवि : आक्रोशित छात्रों ने तीसरे दिन भी जारी रखा प्रदर्शन, अपनी मांगों पर अड़े, जमकर हंगामा

Wed, 31 Jan 2024 03:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 31 Jan 2024 03:54 PM IST
सार

हॉस्टल के छात्र के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए छात्र सोमवार से ही आंदोलन और प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को लाइब्रेरी गेट पर छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इस दौरान परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। 

विज्ञापन
Allahabad University: Angry students continued their protest for the third day
लाइब्रेरी गेट पर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते इलाहबाद विवि के छात्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के चीफ प्रॉक्टर और एसएसएल हॉस्टल के सहायक अधीक्षक पर छात्र को पीटने के आरोप में सोमवार को शुरू हुआ हंगामा बुधवार को भी जारी रहा। लाइब्रेरी गेट पर अक्रोशित छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सामने भी अपनी मांग रखी।

विज्ञापन







विज्ञापन




 

मंगलवार दोपहर 12 बजे से लाइब्रेरी गेट के सामने छात्र धरने पर बैठ गए थे। इस दौरान छात्रों की इविवि के सुरक्षा कर्मियों से नोकझोंक भी हुई थी। परिसर का गेट बंद होने से आने जाने वाले छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को काफी दिक्कत हुई। छात्र एसएसएल के सहायक अधीक्षक, चीफ प्रॉक्टर को पद से हटाने और चौकी इंचार्ज विनय सिंह के निलंबन की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि प्रशासन की ओर से एसएसएल हॉस्टल के सहायक अधीक्षक का अतिरिक्त कार्य देख रहे डॉ. अतुल नारायण सिंह को कार्यमुक्त किए जाने का आदेश जारी किया गया। इसके बाद अपराह्न तीन बजे के आसपास छात्र शांत हुए और सड़क से हटे थे। गौरतलब है कि इविवि में एमए अंतिम वर्ष के छात्र एवं एसएसएल हॉस्टल के अंतवासी अभिषेक गुप्ता को अराजक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया था।

छात्र ने आरोप लगाया था कि निष्कासन का नोटिस लेने के लिए उसे चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में बुलाया गया और वहां चौकी इंचार्ज के सामने चीफ प्रॉक्टर एवं हॉस्टल के सहायक अधीक्षक ने उससे मारपीट की और उससे अभद्र व्यवहार किया। मामला सामने आने के बाद सोमवार को सैकड़ों छात्र सड़क पर उतार आए थे और देर रात तक लाइब्रेरी के सामने वाली सड़क को जाम कर रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed