फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University and then backward in the process

प्रवेश प्रक्रिया में फिर पिछड़ा इलाहाबाद विश्वविद्यालय

Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 17 Mar 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University and then backward in the process
बोर्ड कॉपियों की जांच - फोटो : demo pic
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दाखिले की प्रक्रिया एक बार फिर पीछे हो गई है। दूसरे विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए आवेदन मांगे जा चुके हैं। इसके विपरीत इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अभी तक कार्यक्रम तक घोषित नहीं हुआ है। इतना ही नहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के लिए एजेंसी तक तय नहीं हो पाई है। ऐसे में समय से प्रवेश हो पाएगा, इसे लेकर अभी से सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अफसरों का दावा है कि 15 जुलाई तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में अराजकता के पीछे प्रवेश प्रक्रिया में देरी को भी एक बड़ा कारण माना जाता है। शिक्षकों का कहना है कि अच्छे विद्यार्थी दूसरे संस्थानों में दाखिला ले लेते हैं। यहां दाखिला लेने वालों में ऐसी बड़ी संख्या होती है, जिन्हें कहीं और प्रवेश नहीं मिला। प्रवेश प्रक्रिया में देरी की वजह से आवेदकों की संख्या कम होने की बात भी कही जाती है। विश्वविद्यालय को इस तरह की समस्या से इस बार भी रूबरू होना पड़ेगा। ज्यादातर शिक्षण संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में भी निदेशक की जल्द नियुक्ति कर प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से प्रोफेसर जगदम्बा सिंह ने निदेशक पद से इस्तीफा दे दिया। उनके बाद प्रोफेसर बीएन सिंह को यह जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में उन्हें नए सिरे से प्रक्रिया को समझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस बार पूरी प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन करने का निर्णय लिया है। सिर्फ स्नातक प्रवेश परीक्षा ही ऑनलाइन के अलावा आफलाइन होगी। अन्य की प्रवेश परीक्षाएं भी सिर्फ ऑनलाइन होंगी। यह जिम्मेदारी एजेंसी को दी जानी है। इसके लिए टेंडर मांगा गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में मात्र एक आवेदन पहुंचा। जबकि, टेंडर खोलने के लिए जरूरी है कि कम से कम तीन संस्थाओं ने आवेदन किया हो। ऐसे में एजेंसी के चयन के लिए एक बार फिर से नोटिफिकेशन होगा। इससे भी आवेदन की प्रक्रिया पिछड़ गई है। अब एजेंसी के चयन के बाद कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। इसके बाद अलग-अलग पाठ्यक्रमों के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन लिए जाएंगे। ऐसे में प्रवेश परीक्षाएं तथा इसके आगे की प्रक्रिया कब शुरू हो पाएगी यह कह पाना मुश्किल है। हालांकि निदेशक प्रोफेसर बीएन सिंह का कहना है कि कोर कमेटी बना ली गई है। एजेंसी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। उनका कहना है कि इस बार सबकुछ ऑनलाइन होना है। इसलिए जून तक सभी पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए जाएंगे। उनका यह भी कहना है कि 15 जुलाई तक दाखिले ले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed