फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University and affiliated colleges teachers recruitment

रोक हटने के साथ, पांच कॉलेजों में प्राचार्य के पदों पर भी होगी भर्ती

Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University and affiliated colleges teachers recruitment
यूजीसी के रेगुलेशन 2018 के तहत इविवि के संघटक कॉलेजों में भरे जाएंगे उप प्राचार्य के पद
विज्ञापन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में शिक्षक भर्ती पर लगी रोक हटने के साथ ही इसके पांच संघटक कॉलेजों ईसीसी, सीएमपी, केपी ट्रेनिंग कॉलेज, आर्य कन्या पीजी कॉलेज एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीजी कॉलेज में खाली प्राचार्य के पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इविवि से संघटक इन पांच कॉलेजों में प्राचार्य के पद पर स्थाई नियुक्ति नहीं है। संघटक कॉलेजों में खाली प्राचार्य के पदों को भरने के लिए आवेदन भी मांगे जा चुके हैं।

मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से इविवि में भर्ती पर रोक हटने के बाद शिक्षकों-कर्मचारियों के साथ प्राचार्य के पदों को भरा जा सकेगा। वहीं यूजीसी के रेगुलेशन-2018 के अनुसार इविवि की ओर से सभी संघटक कॉलेजों में उप प्राचार्य के पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। इविवि से संबद्ध कॉलेजों में सीएमपी पीजी कॉलेज, इलाहाबाद डिग्री कॉलेज, ईश्वर शरण पीजी कॉलेज, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पीजी कॉलेज, केपी ट्रेनिंग कॉलेज, एसएस खन्ना पीजी कॉलेज, ईविंग क्रिश्चियन पीजी कॉलेज, राजर्षि टंडन पीजी कॉलेज, हमीदिया गर्ल्स पीजी कॉलेज, जगत तारन पीजी कॉलेज, आर्य कन्या पीजी कॉलेज में उप प्राचार्य के पदों पर भर्ती होगी। वहीं इन कॉलेजों में शिक्षक भर्ती भी अब हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed