फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University

खाने की खराब गुणवत्ता में छात्रों ने किया चक्काजाम

Fri, 06 Sep 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University
Allahabad University - फोटो : CITY DESK
पीसीबी हॉस्टल का मामला, छात्र कई दिनों से कर रहे थे शिकायत
विज्ञापन

डेढ़ घंटे तक चला चक्काजाम, कार्रवाई के आश्वासन पर माने छात्र
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीएस हॉस्टल में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्र भड़क गए और बृहस्पतिवार शाम छात्रों ने हॉस्टल के सामने चक्काजाम कर दिया। हंगामा बढ़ने के बाद मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन साथ इविवि प्रशासन के अफसर भी पहुंचे। उन्होंने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद छात्र माने और जाम हटाया।
पीसीबी हॉस्टल की मेस में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्र कई दिनों से शिकायत कर रहे थे लेकिन, उनकी सुनवाई नहीं हो रही थी। छात्र दो दिनों से मेस में खाना नहीं खा रहे थे जबकि मेस के लिए उनसे तीन माह की एडवांस धनराशि जमा कराई जा चुकी है। सुनवाई के बाद भी बात नहीं बनी तो छात्र बृहस्पतिवार शाम पीसीएस और जीएन झा हॉस्टल के बीच से जाने वाली रोड पर धरने पर बैठ गए। इससे लक्ष्मी टॉकीज चौराहे से हॉलैंड हॉल की तरह जाने वाले रोड पर ट्रैफिक रोक दिया गया।
विज्ञापन

चक्काजाम की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस और जिला प्रशासन के अफसरों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। इस बीच डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार और रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला मौके पर पहुंच गए। वहां पहले से मौजूद छात्रसंघ अध्यक्ष उदय प्रकाश यादव, उपाध्यक्ष अखिलेश यादव और महामंत्री शिवम सिंह की उनसे बहस भी हो गई। इसके बाद इविवि प्रशासन के अफसरों ने सीधे हॉस्टल के छात्रों से बात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि मेस में खाने की गुणवत्ता की जांच कराई जाएगी और आवश्यक कार्रवाई होगी। इसके बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त किया। उनकी मांग है कि मेस का टेंडर निरस्त किया जाए और किसी दूसरी एजेंसी को मेस के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed