फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: Admissions to MBA and MBARD will be done through two phases of examination

Allahabad University : एमबीए व एमबीए आरडी में दो चरणों की परीक्षा से होंगे प्रवेश

Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 May 2025 01:51 PM IST
सार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमबीए व एमबीएआरडी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों को परास्नातक प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा।

विज्ञापन
Allahabad University: Admissions to MBA and MBARD will be done through two phases of examination
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में एमबीए व एमबीएआरडी में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को दो चरणों की परीक्षा देनी होगी। अभ्यर्थियों को परास्नातक प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ग्रुप डिस्कशन व पर्सनल इंटरव्यू में शामिल होना पड़ेगा। इसके बाद अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी।

विज्ञापन


परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 300 अंकों के 150 प्रश्न होंगे। इसमें अंग्रेजी में संप्रेषण क्षमता, तार्किक क्षमता व रीजनिंग एवं सामान्य जागरूकता के 40-40 प्रश्न और गणितीय योग्यता के 30 प्रश्न हाेंगे। लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर सीटों की संख्या मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को ग्रुप डिस्कशन एवं इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। 50 अंकों के ग्रुप डिस्कशन में नेतृत्व क्षमता, समूह में समायोजन और सामूहिक सोच का आकलन किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, 50 अंकों के व्यक्तिगत साक्षात्कार में उम्मीदवार की समग्र प्रबंधन योग्यता, व्यक्तित्व एवं सोचने की क्षमता को परखा जाएगा। पीजीएटी, जीडी और पीआई के कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। यदि दो अभ्यर्थियों के अंक समान हों तो पहले पीजीएटी का स्कोर देखा जाएगा, उसके बाद स्नातक में प्राप्त प्रतिशत और अंत में लॉटरी के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीजी प्रवेश के लिए अब तक 13887 आवेदन

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में परास्नातक (पीजी) प्रवेश परीक्षा के लिए मंगलवार तक कुल 33,685 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लिए हैं। इनमें से 13,887 अभ्यर्थियों ने शुल्क जमा करते हुए आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी कर ली है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 मई निर्धारित है। केवल तीन दिन शेष रह गए है। पिछले साल के मुकाबले इस बार आवेदनों की संख्या काफी कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed