फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University admission latest cut off.

कॉलेजों में प्रवेश के लिए कटऑफ अंक की अर्हता समाप्त

Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
Allahabad University admission latest cut off.
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के संघटक कॉलेजों में स्नातक एवं परास्नातक प्रवेश के लिए न्यूनतम कटऑफ अंक की अर्हता को समाप्त कर दिया गया है। सीटें न भर पाने के कारण कॉलेजों ने इस बाबत एक प्रस्ताव कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू को भेजा था, जिस पर कुलपति ने मंगलवार को अपनी मुहर लगा दी।
विज्ञापन

इससे पहले भी पिछले दो वर्षों के दौरान कॉलेजों में प्रवेश के दौरान न्यूनतम कटऑफ अंक की अर्हता समाप्त किए जाने का निर्णय लिया जा चुका है। इस बार चार जून को इविवि के सभी संघटक कॉलेजों के प्राचार्यों की इलाहाबाद डिग्री कॉलेज में बैठक हुई थी, जिसमें चर्चा की गई कि पिछले साल न्यूनतम कटऑफ अंक की अर्हता समाप्त किए जाने के बावजूद कई कॉलेजों में 25 फीसदी सीटें रिक्त रह गईं थी। इस बार गरीब सवर्ण आरक्षण लागू होने के कारण 10 फीसदी सीटें बढ़ी हैं। अगर न्यूनतम कटऑफ अंक की बाध्यता रही तो आधी से अधिक सीटें खाली रह जाएंगी, क्योंकि मेरिट में अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थी इविवि में प्रवेश लेंगे या दूसरे विश्वविद्यालयों में चले जाएंगे।
विज्ञापन

सभी प्राचार्यों ने एकमत होकर प्रस्ताव पारित किया कि कॉलेजों में प्रवेश के लिए सामान्य वर्ग के न्यूनतम 30 फीसदी कटऑफ अंक और ओबीसी वर्ग के न्यूनतम 27 फीसदी कटऑफ अंक की अर्हता को समाप्त किया जाए ताकि मेरिट में निचले पायदान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश के लिए बुलाया जा सके और सीटें भर सकें। प्राचार्यों में बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव कुलपति को भेजा गया था। कुलपति प्रो. रतन लाल हांगलू ने मंगलवार को इसके लिए अपनी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इविवि में बीए में 123, बीकॉम में 25 दाखिले
0 आज बीए में ईडब्ल्यूएस वालों को मिलेगा मौका
प्रयागराज, 9 जुलाई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में मंगलवार को बीए में 123 और बीकॉम में 25 अभ्यर्थियों ने दाखिले लिए। बीए में बुधवार को भी प्रवेश होंगे। इसके लिए आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के अभ्यर्थियों को भी सुबह नौ बजे प्रवेश भवन बुलाया गया है।
बीए में मंगलवार को दाखिला लेने वाले 123 अभ्यर्थियों में उर्दू कोटा के 94 और कर्मचारी आश्रित कोटा के 29 अभ्यर्थियों प्रवेश लिए। बुधवार को बीए में प्रवेश के लिए सभी श्रेणी में 163 या अधिक अंक, ईडब्ल्यूएस वर्ग में 141 या अधिक अंक पाने वाले और अरबी-फारसी कोटा के सभी अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। मंगलवार को बीकॉम में भी 25 दाखिले हुए, जिनमें ईडब्ल्यूएस वर्ग के 24 और कर्मचारी आश्रित कोटे का एक अभ्यर्थी शामिल रहा।
इविवि में पीजी प्रवेश का कटऑफ
- जंतु विज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे बजे 196 या अधिक अंक सभी श्रेणी,
- मनोविज्ञान में 11 जुलाई को सुबह 10 बजे 166 या अधिक अंक सामान्य, 126 या अधिक अंक ओबीसी, 130 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस, सभी अभ्यर्थी शिक्षक/कर्मचारी आश्रित कोटा
- वनस्पति विज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 11 बजे 172 या अधिक अंक सभी श्रेणी
- राजनीति विज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 11.30 बजे 159.60 या अधिक अंक सामान्य वर्ग, 148 या अधिक अंक ओबीसी, 134 या अधिक अंक एससी, 94 या अधिक अंक एसटी, 150 या अधिक अंक ईडब्ल्यूएस वर्ग
- मानव विज्ञान में 12 जुलाई को सुबह 11.30 बजे परास्नातक प्रवेश परीक्षा में समस्त उत्तीर्ण छात्र
- रसायन विज्ञान में 15 जुलाई को सुबह 10 बजे 162 या अधिक अंक सभी श्रेणी, 148 या अधिक अंक ओबीसी
- रसायन विज्ञान में 17 जुलाई को सुबह 10 बजे 123.5 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थीएसटी वर्ग
कॉलेजों में प्रवेश
एडीसी (कीडगंज परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्र) में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, 100 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी (छात्र एवं छात्राएं) में 130 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्र) में 115 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
एडीसी (जीरो रोड परिसर)
- बीकॉम (केवल छात्राएं) में 150 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए (केवल छात्राएं) में 90 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 10 जुलाई को सुबह नौ बजे से)
सीएमपी डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 138 या अधिक अंक ओबीसी, 98 या अधिक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 136 या अधिक अंक अनारक्षित, 131 या अधिक अंक ओबीसी, 115 या अधिक अंक एससी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी जीव विज्ञान में 116 या अधिक अंक अनारक्षित, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 180 या अधिक अंक सभी श्रेणी, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश 10 जुलाई को सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक)
ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज
- बीकॉम में 130 या अधिक अंक ओबीसी वर्ग, 45 या अधिक अंक एससी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीए में 140 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी बायो में 105 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी गणित में 115 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
- बीएससी होमसाइंस में 90 या अधिक अंक सभी वर्ग, सभी अभ्यर्थी एसटी वर्ग
(नोट: सभी प्रवेश सुबह नौ बजे से)
एसएस खन्ना गर्ल्स डिग्री कॉलेज
- महाविद्यालय में बीएससी बायो एवं बीएससी मैथ्स प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए चयनित छात्राओं की लिस्ट कॉलेज के सूचना बोर्ड पर लगा दी गई है। संबंधित छात्राएं 10 जुलाई को अपराह्न दो बजे तक कॉलेज में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। अंतिम तिथि के बाद प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा।
कुलभास्कर आश्रम पीजी कॉलेज
- पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र प्रशिक्षण के नए सत्र 2019 के प्रवेश आवेदन पत्र का वितरण 31 जुलाई तक किया जाएगा। आवेदन पत्र कॉलेज कैंपस स्थित पुस्तकालय विज्ञान प्रमाणपत्र प्रशिक्षण केंद्र से शाम पांच से 6.30 बजे तक प्राप्त एवं जमा किए जा सकते हैं।

कैंपस
- इविवि में बीए, बीएससी, बीकॉम भाग एक, दो एवं तीन सत्र 2019 से संबंधित छात्र-छात्राएं द्वितीय/अंक सुधार परीक्षा 2019 के लिए 16 से 31 जुलाई तक संबंधित इकाई में आवेदन एवं शुल्क जमा करें।
- इविवि के मनोविज्ञान विभाग में एमए/एमएससी मनोविज्ञान तृतीय सेमेस्टर की ओरिएंटशन क्लास 15 जुलाई को सुबह 11 बजे।
- इविवि में एमए/एमएससी गणित तृतीय सेमेस्टर सत्र 2019-20 की कक्षाएं 11 जुलाई से शुरू होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed