फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University Administration Order to leave the hostel to the illegal occupants

Allahabad University :  अवैध कब्जा करने वालों को हॉस्टल छोड़ने का फरमान, 30 मई तक न खाली करने पर....

Sat, 28 May 2022 10:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 May 2022 10:31 PM IST
सार

इविवि में कोविड के दौरान सभी हॉस्टलों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद ज्यादा हॉस्टलों के कमरों में छात्र रह रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है और वे अब विश्वविद्यालय के छात्र भी नहीं हैं।

विज्ञापन
Allahabad University Administration Order to leave the hostel to the illegal occupants
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के हॉस्टलों में अवैध कब्जा करने वालों को हॉस्टल छोड़ने का फरमान जारी किया गया है। डायमंड जुबली छात्रावास के नोटिस बोर्ड पर सूचना लगा दी गई है कि अवैध कब्जा करने वाले अगर 30 मई को सुबह आठ बजे तक हॉस्टल नहीं छोड़ते हैं तो सुबह 11 बजे हॉस्टल खाली कराने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन



इविवि में कोविड के दौरान सभी हॉस्टलों को बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद ज्यादा हॉस्टलों के कमरों में छात्र रह रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्रों का पाठ्यक्रम पूरा हो गया है और वे अब विश्वविद्यालय के छात्र भी नहीं हैं। इसके बावजूद उन्होंने हॉस्टल के कमरे नहीं छोड़े हैं। इस बीच इविवि प्रशासन ने हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया तेजी से शुरू की है, लेकिन हॉस्टल के ज्यादातर कमरों पर अवैध कब्जा होने के कारण नए आवंटियों को कमरे नहीं मिल रहे।
विज्ञापन



नए आवंटियों ने इविवि प्रशासन के समक्ष अपनी शिकायत रखी, जिसके बाद हॉस्टलों में अवैध कब्जा जमाए लोगों को हॉस्टल छोड़ने का नोटिस जारी किया गया। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि अगर 30 मई को सुबह आठ बजे तक कमरा नहीं छोड़ा तो सुबह 11 बजे से इविवि प्रशासन कमरे खाली कराएगा और उस पर अपना ताला लगाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नोटिस मिलने के बाद अवैध कब्जाधारकों में हड़कंप
इस नोटिस के बाद हॉस्टलों में हड़कंप की स्थिति है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेजी से हॉस्टल आवंटित किए जा रहे हैं। कोविड काल के दौरान जो छात्र हॉस्टल में रह रहे थे और उनकी आवंटन अवधि पूरी हो चुकी है, नोटिस उन्हीं को जारी किया गया है, ताकि वे हॉस्टल छोड़ दें और नए आवंटी छात्रों को कमरों पर कब्जा दिलाया जा सके।

इविवि में भिड़े छात्रों के दो गुट, हुई मारपीट
इलाहाबाद विश्वद्यालय (इविवि) के भूगोल विभाग के पास शनिवार को छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों गुटों की ओर से चीफ प्रॉक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराए जाने के साथ ही कर्नलगंज थाने में तहरीर दी गई है। दोनों गुटों की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई है कि दोपहर डेढ़ बजे के आसपास विरोधी गुट के छात्रों ने उन्हें रोका, मारपीट की, जातिसूचक शब्दों का उपयोग किया और पिस्टल तानकर धमकी दी। चीफ प्रॉक्टर प्रो. हर्ष कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से शिकायत मिली है। इस मामले में संलिप्त छात्रों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed