{"_id":"618d3fe999ec0f0b341c1957","slug":"allahabad-university-aastha-tops-b-com-entrance-exam-jiya-ojha-wins-b-sc-home-science","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में आस्था ने किया टॉप, बीएससी होमसाइंस में जिया ओझा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद विश्वविद्यालय : बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में आस्था ने किया टॉप, बीएससी होमसाइंस में जिया ओझा ने बाजी मारी
Thu, 11 Nov 2021 09:38 PM IST
विनोद सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 11 Nov 2021 09:38 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News : आस्था सिंह और जिया ओझा।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बीकॉम और बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा का परिणाम बृहस्पतिवार को जारी कर दिया गया। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में शीर्ष तीनों स्थानों पर पांच मेधावियों ने जगह बनाई हैं, जिनमें चार बेटियां हैं। वहीं, बीएससी होमसाइंस में जिया ओझा ने बाजी मारी है। बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में जौनपुर की आस्था सिंह ने टॉप किया, मेरिट में दूसरे नंबर पर अनिकेत जायसवाल हैं।
विज्ञापन
बीकॉम प्रवेश परीक्षा की ओवरऑल मेरिट में छवि अग्रहरि, नागरी सिंह एवं भाविका पुर्सवानी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं, सामान्य श्रेणी में आस्था सिंह और छवि अग्रहरि/नागरी सिंह को क्रमश: पहला एवं दूसरा स्थान मिला। ओबीसी श्रेणी में अनिकेत जायसवाल, पंकज चौहान एवं सत्येंद्र मौर्या, एससी श्रेणी में उत्कर्ष सोनकर, अभिषेक वर्मा एवं ललित, एसटी श्रेणी में आदित्य कुमार, संजीवन एवं रितिका कुमारी क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर रहे। महिला श्रेणी में आस्था सिंह अव्वल रहीं और छवि अग्रहरि एवं नागरी सिंह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
वहीं, बीएससी होमसाइंस की प्रवेश परीक्षा की ओवरऑल मेरिट में आयुषी यादव को दूसरा और सौम्या गिरी, तनुश्री खरवार एवं अलाम्ना अरशद को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। वहीं, सामान्य श्रेणी में जिया ओझा, महिमा शुक्ला एवं प्रतिज्ञा सिंह क्रमश: पहले, दूसरे एवं तीसरे स्थान पर और ओबीसी श्रेणी में आयुषी यादव पहले और सौम्या गिरि एवं अलाम्ना अरशद संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। एससी श्रेणी में गुंजन कुमारी एवं निधि सोनकर क्रमश: पहले एवं दूसरे और एसटी श्रेणी में तनुश्री खरवार पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
सिविल सेवा में जाना चाहती हैं आस्था
जौनपुर की रहने वाली आस्था सिंह सिविल सेवा में जाना चाहती हैं। उन्होंने सेंट पैट्रिक स्कूल से इसी वर्ष सीबीएसई बोर्ड से 96.8 फीसदी अंकों के साथ बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। आस्था ने बीएचयू में भी बीकॉम की प्रवेश परीक्षा दी थी और रिजल्ट का इंतजार है। उनके पिता मनीष विक्रम सिंह बयालसी इंटर कॉलेज जलालपुर, जौनपुर में शिक्षक और मां पूनम सिंह गृहणी हैं।
बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश ले चुकी हैं जिया
बीएससी होमसाइंस की टॉपर जिया ओझा ईसीसी में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी में प्रवेश ले चुकी हैं और बीएचयू में बीएससी एग्रीकल्चर में प्रवेश के लिए भी परीक्षा दी है। जिया का कहना है कि वह बीएससी होमसाइंस में प्रवेश नहीं लेंगी। जिया ने इसी वर्ष 84 फीसदी अंकों के साथ आईएससी बोर्ड से बारहवीं की परीक्षा पास की है। उनके पिता शशिकांत ओझा और मां रीना ओझा जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक हैं।