फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: 48 new teachers got five departments, final seal on the selection of teachers in the meeting of the Executive Council

इलाहाबाद विवि : पांच विभागों को मिले 48 नए शिक्षक, कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकों के चयन पर लगी अंतिम मुहर

Fri, 08 Apr 2022 09:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 09:07 PM IST
सार

विश्वविद्यालय में वर्षों से शिक्षकों के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही कोविड के कारण पिछले सत्र को पटरी पर लाना अब आसान होगा।

विज्ञापन
Allahabad University: 48 new teachers got five departments, final seal on the selection of teachers in the meeting of the Executive Council
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के पांच विभागों को शुक्रवार को 48 नए शिक्षक मिल गए। इविवि की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई कार्य परिषद की बैठक में शिक्षकों के चयन पर अंतिम मुहर लगाई गई। वहीं, अंग्रेजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो अनारक्षित पदों पर चयनित अभ्यर्थियों से संबंधित लिफाफा नहीं खोला गया। इस विषय में साक्षात्कार से संबंधित मामला हाईकोर्ट में है। तय हुआ कि कोर्ट का आदेश आने के बाद लिफाफा खोला जाएगा।  

विज्ञापन




सेंटर ऑफ बिहेविअरल एंड कॉग्नेटिव साइंस (सीबीसीएस) में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक, सांख्यिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के चार एवं एसोसिएट प्रोफेसर के एक, मनोविज्ञान विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के पांच एवं एसोसिएट प्रोफेसर के पांच, नेशनल सेंटर ऑफ एक्सपेरिमेंटल मिनिरोलॉजी एंड पेट्रोलॉजी (एनसीईएमपी) में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन, अंग्रेजी विभाग में इंग्लिश एंड मॉर्डन यूरोपियन लैंग्वेजस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 15, एसोसिएट प्रोफेसर के सात एवं प्रोफेसर के दो और फ्रेंच, जर्मन एवं रशियन भाषा में असिस्टेंट प्रोफेसर के एक-एक पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन




विश्वविद्यालय में वर्षों से शिक्षकों के आधे से अधिक पद खाली पड़े हैं। शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ने के साथ ही कोविड के कारण पिछले सत्र को पटरी पर लाना अब आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में पद चल रहे हैं खाली

अंग्रेजी विभाग में अंग्रेजी के 45 पदों में से महज 10 पदों पर शिक्षक पढ़ा रहे थे। वहीं, तीनों यूरोपियन भषाओं में से सिर्फ  फ्रंच में एक गेस्ट फैकल्टी की नियुक्ति थी। जर्मन भाषा के प्रोफेसर के रिटायर होने और रशियन भाषा के प्रोफेसर की कोविड  से हुई असमय मृत्यु के कारण इन दोनों विषयों में कोर्स नहीं चलाए जा रहे थे। इसी तरह मनोविज्ञान में 20 पदों में से सिर्फ चार पदों पर शिक्षकों की तैनाती थी और इसमें प्रैक्टिकल विषय होने के कारण स्थिति काफी खराब थी।



सांख्यिकी में आठ में से महज एक पद पर शिक्षक की तैनाती थी और सीबीसीएस में 11 पदों में से सिर्फ  तीन पर शिक्षक पढा़ रहे थे। वहीं, एनसीईएमपी में सभी पद खाली थे। कार्य परिषद के सभी सदस्यों एवं इलाहाबाद विश्वविद्यालय शिक्षक (ऑटा) के पदाधिकारियों ने सफलतापूर्वक साक्षात्कार एवं चयन करवा कर काफी समय से लंबित भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण को संपन्न कराने के कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव को बधाई दी। 

आज कार्यभार संभालेंगे नए शिक्षक
इविवि के पांच विभागों में चयनित सभी 48 शिक्षक शनिवार को रजिस्ट्रार ऑफिस में कार्यभार ग्रहण करेंगे। शनिवार एवं रविवार को इविवि में साप्ताहिक अवकाश होता है। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार नए शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नौ अप्रैल को रजिस्ट्रार ऑफिस खुला रहेगा।



चार शिक्षकों को मिला प्रमोशन
कार्य परिषद की बैठक में चार शिक्षकों को कॅरियर एडवांसमेंट स्कीम (सीएएस) के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज-1 से असिस्टेंट प्रोफेसर स्टेज-2 में प्रोन्नति किए जाने पर मुहर लगाई गई। इनमें सीबीसीएस की डॉ. निहारिका सिंह एवं डॉ. सुप्रिया रे और अर्थ एंड प्लेनेटरी साइंस के डॉ. प्रकाश कुमार सिंह एवं डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।

इनका हुआ चयन

1. सीबीसीएस- डॉ. शिव कुमार शर्मा (एसोसिएट प्रोफेसर), अमरेंद्र प्रताप सिंह, जय प्रकाश सिंह (दोनों एसोसिएट प्रोफेसर)
2. सांख्यिकी- डॉ. गिरीश चंद्र (एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. जी. मधु सुदन, डॉ. प्रशांत वर्मा, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. अभय प्रताप पांडेय (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर)
3. मनोविज्ञान- डॉ. एम.एम., डॉ. रजनेश मीना, डॉ. पंकज त्रिपाठी, डॉ. अमरीन अहमद अली, डॉ. मीनाक्षी शुक्ला (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर) और डॉ. चंद्रांशु सिंह, डॉ. संदीप आनंद, डॉ. जय सिंह, डॉ. नरसिंह कुमार, डॉ. संजय कुमार (सभी एसोसिएट प्रोफेसर)
4. एनसीईएमपी- डॉ. टीडी सिंह, डॉ. देवसमृधि, डॉ. आशुतोष पांडेय (तीनों असिस्टेंट प्रोफेसर)
5. इंग्लिश एंड मॉर्डन यूरोपियन लैंग्वेजेस- डॉ. प्रकाश जोशी, डॉ. मनोज कुमार (दोनों प्रोफेसर), डॉ. राजेश वर्मा, डॉ. विजय कुमार रॉय, डॉ. देबासिश पति, डॉ. प्रतिमा चैतन्या, डॉ. कुमार पराग, डॉ. विवेक कुमार द्विवेदी, डॉ. नकुल कुंद्रा (सभी एसोसिएट प्रोफेसर) और डॉ. एसयू रहमान, डॉ. चारु वैद, डॉ. प्रमोद कुमार गोंड, डॉ. ए. सेबेस्टियन, डॉ. अंबरीश खरे, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. गौतम नस्कर, डॉ. युवराज निबंजी हेरोडे, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सदफ सिद्दीकी, डॉ. शुभम सिंह, डॉ. उमेश चंद्र, डॉ. कंचन यादव, डॉ. सतीश कमार प्रजापति, डॉ. अमरनाथ कुमार (सभी असिस्टेंट प्रोफेसर)
6. भाषा- फ्रेंच में डॉ. कंचन चक्रवर्ती, जर्मन में डॉ. प्रशांत कुमार पांडेय एवं रशियन में डॉ. मोना अग्निहोत्री (तीनों असिस्टेंट प्रोफेसर)।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed