फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad University: अक्तूबर से शुरू हो सकेगा स्नातक का सत्र, प्रवेश के लिए 40 हजार छात्रों को कटऑफ का इंतजार

Allahabad University: अक्तूबर से शुरू हो सकेगा स्नातक का सत्र, प्रवेश के लिए 40 हजार छात्रों को कटऑफ का इंतजार

Mon, 02 Sep 2024 01:18 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 02 Sep 2024 01:18 PM IST
सार

पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया पिछड़ गई है। सीयूईटी का परिणाम देर से जारी होने के कारण नया सत्र भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में काउंसलिंग की प्रक्रिया अब तक शुरू न होने से सत्र और भी प्रभावित होगा। इविवि में स्नातक की 6860 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं और इन सीटों पर प्रवेश के लिए 40309 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है, जिन्हें कटऑफ अंक जारी होने का इंतजार है।

विज्ञापन
Allahabad University: अक्तूबर से शुरू हो सकेगा स्नातक का सत्र, प्रवेश के लिए 40 हजार छात्रों को कटऑफ का इंतजार
इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में पाठ्यक्रम समन्वयकों को स्नातक प्रवेश की मेरिट सौंपे जाने के बावजूद प्रवेश की प्रक्रिया अब तक शुरू नहीं की जा सकी है। प्रवेश की प्रक्रिया पूरी होने में एक माह का वक्त लगेगा। ऐसे में स्नातक का नया सत्र अक्तूबर से शुरू हो सकेगा। सत्र तीन माह पिछड़ जाएगा और इस बार भी पाठ्यक्रम में कटौती करनी पड़ेगी। इविवि के प्रवेश प्रकोष्ठ की ओर से हफ्ते भर पहले स्नातक के सभी पाठ्यक्रम समन्वयकों की बैठक बुलाकर उन्हें सीयूईटी परिणाम के आधार पर तैयार की गई मेरिट सौंपी जा चुकी है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 28 या 29 अगस्त से शुरू किए जाने की तैयारी थी लेकिन अभी तक काउंसलिंग के लिए कटऑफ अंक भी जारी नहीं किए जा सके हैं।

विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी स्नातक प्रवेश की प्रक्रिया पिछड़ गई है। सीयूईटी का परिणाम देर से जारी होने के कारण नया सत्र भी प्रभावित हुआ है। ऐसे में काउंसलिंग की प्रक्रिया अब तक शुरू न होने से सत्र और भी प्रभावित होगा। इविवि में स्नातक की 6860 सीटों पर प्रवेश लिए जाने हैं और इन सीटों पर प्रवेश के लिए 40309 अभ्यर्थियों ने दावेदारी की है, जिन्हें कटऑफ अंक जारी होने का इंतजार है।
विज्ञापन


दो सितंबर को कुछ पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक जारी किए जा सकते हैं और तीन सितंबर से काउंसलिंग शुरू कराई जा सकती है। इविवि में प्रवेश शुरू होने के हफ्ते भर बाद संघटक कॉलेजों में काउंसलिंग शुरू कराई जाएगी। ऐसे में काउंसलिंग की प्रक्रिया को पूरा होने में तकरीबन एक माह का वक्त लगेगा और स्नातक का नया सत्र अक्तूबर से ही शुरू हो सकेगा, जबकि नया सत्र जुलाई से ही शुरू हो जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलएलएम समेत तीन पाठ्यक्रमों के कटऑफ जारी

इविवि में एलएलएम सहित पीजी के तीन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए नया कटऑफ जारी कर दिया गया है। सभी पाठ्यक्रमों के कटऑफ अंक इविवि की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जिनके तहत दो सितंबर से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू होगी। एलएलएम के साथ एमए अंग्रेजी साहित्य और एमए मास कम्युनिकेशन पाठ्यक्रम के कटऑफ अंक जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed