फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad to be built free of flood

इलाहाबाद को बनाया जाएगा बाढ़ मुक्त

Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 10 Jul 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Allahabad to be built free of flood
उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य - फोटो : amar ujala
तीन ओर से नदियों से घिरे इलाहाबाद को बाढ़ मुक्त बनाने की दिशा में सरकार ने काम शुरू कर दिया है। यहां आने वाली बाढ़ से सरकार वाकिफ है। प्रदेश में योगी सरकार को बने ज्यादा समय नहीं हुआ है, इसलिए बाढ़ को रोकने के लिए जैसी व्यवस्था होनी चाहिए थी वैसी नहीं हो सकी है। हालांकि, शहर को बाढ़ से मुक्त करने के लिए सरकार काम कर रही है। यहां बांध बनने के बाद इस समस्या से लोगों को निजात मिल जाएगी। रविवार को यह बातें प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में संवाददाताओं के समक्ष कहीं।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित प्रधान डाकघर में पासपोर्ट केंद्र का उद्घाटन करने के बाद सर्किट हाउस में संवाददाताओं से रूबरू हुए डिप्टी सीएम ने प्रदेश सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में एवं आने वाले दिनों में किए जाने वाले कार्यों का ब्योरा दिया। उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से उत्तर प्रदेश का बजट सत्र शुरू होगा। प्रदेश सरकार को केंद्रीय सड़क निधि से 10 हजार करोड़ रुपये मिले हैं। प्रदेश में 82 हजार किलोमीटर सड़क गड्ढा मुक्त की जा चुकी हैं। सड़कों को गड्ढा मुक्त किए जाने का अभियान अब भी जारी है। केशव ने बताया कि शहर में 37 अरब रुपये की लागत से बनने वाली इनर रिंग रोड का डीपीआर अब अंतिम चरण में है।
विज्ञापन


फाफामऊ में गंगा पर 25 अरब की लागत से बनाए जाने वाले पुल का भी डीपीआर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि इस वर्ष प्रदेश की सौ सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा मिल जाएगा। प्रदेश के 73 राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी कर दिया है। 45 और राज्यमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने का भी प्रस्ताव तैयार किया गया है। केशव ने बताया कि 100 दिन के कार्यकाल में प्रदेश सरकार ने गेहूं खरीद का रिकार्ड बनाया है। महज सौ दिन में इतना गेहूं खरीदा गया जितना पिछली सरकार पांच वर्ष में भी नहीं खरीद सकी थी। केशव ने कहा कि आवासहीन 15 लाख लोगों को आवास दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की गड्ढायुक्त सड़कों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में केशव ने कहा कि हर सड़क पीडब्ल्यूडी की नहीं है। कुछ विभागाें के पास बजट की कमी थी। ऐसे में संबंधित विभागों के लिए बजट का प्रावधान किया जा रहा है। इसके बाद सड़क निर्माण में तेजी आएगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, आशीष गुप्ता, सुबोध सिंह, डा. बीबी अग्रवाल, मुरारी लाल अग्रवाल, गणेश केसरवानी, पार्षद विनय मिश्र आदि मौजूद रहे।


केशव ने कहा इलाहाबाद में मेगा फूड पार्क का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। इसकी कुल लागत पांच अरब रुपये रहेगी। फूड पार्क को लेकर जमीन चिह्नित कर ली गई है। जमीन कहां ली गई है इसकी जल्द ही घोषणा की जाएगी। केशव ने रायबरेली में हुए हत्याकांड की भी निंदा की। कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिजनों की हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed