{"_id":"5d6d6af48ebc3e01557e58d3","slug":"allahabad-should-be-made-anchor-bank-instead-of-indian-bank-allahabad-news-ald253826967","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैंक की जगह इलाहाबाद को बनाया जाए एंकर बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन बैंक की जगह इलाहाबाद को बनाया जाए एंकर बैंक
विज्ञापन
Allahabad should be made Anchor Bank instead of Indian Bank
प्रयागराज। इलाहाबाद बैंक की साख बचाने के लिए बैंक के कर्मचारी और अफसर एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को सांसद डा. रीता बहुगुणा जोशी से मुलाकात की। इस दौरान बैंक कर्मियों ने इंडियन बैंक की जगह इलाहाबाद बैंक को एंकर बैंक बनाने का आग्रह सांसद से किया। सांसद से यह भी कहा कि आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में किसी भी बैंक का प्रधान मुख्यालय नहीं है। ऐसे में इलाहाबाद बैंक की बजाय इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में किया जाए।
सांसद से मिलने गए प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि देश भर में इलाहाबाद बैंक की कुल 3191 और इंडियन बैंक की 2876 शाखाएं हैं। इस आधार पर इलाहाबाद बैंक को एंकर बैंक का दर्जा मिलना चाहिए। लेकिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इसके उलट इलाहाबाद बैंक का इंडियन बैंक में विलय कर दिया है। ऑल इंडिया इलाहाबाद बैंक इंपलाइज कोआर्डिनेशन कमेटी के उपमहामंत्री मदन जी उपाध्याय के नेतृत्व में गए प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं। वहां इंडियन बैंक लीड बैंकों में शामिल है। उसका मुख्यालय भी तमिलनाडु में है।
इंडियन ओवरसीज बैंक का भी विलय नहीं किया गया है। इसके अलावा पंजाब एंड सिंध बैंक जो छोटी पूंजी वाला बैंक है उसका भी विलय नहीं किया गया, जबकि इलाहाबाद बैंक इन सबसे काफी बड़ा है। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि इलाहाबाद बैंक को एंकर बैंक बनाने के साथ इसका मुख्यालय प्रदेश के लखनऊ, वाराणसी या फिर प्रयागराज में स्थापित किया जाए। क्योंकि यूपी में किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक का मुख्यालय नहीं है। मदन जी ने कहा कि इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेगा। इस दौरान संजय अग्रवाल, लखन लाल छावड़ा, दीपेंद्र सिन्हा, सुधांशु वर्मा, राजेश कनौजिया, रिक्की कौशल, बिल्लू सुदर्शन, शंकर सुवन प्रजापति, श्याम पांडेय, अमित सिंह, दीपक सिंह, अभिषेक सहाय आदि मौजूद रहे