फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Allahabad Police: Two ladies of Jackie gang, Natwarlal and three others were rewarded

Allahabad Police :  जैकी गैंग की दो लेडी नटवरलाल समेत तीन अन्य हुए इनामी

Fri, 20 May 2022 10:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 20 May 2022 10:37 PM IST
सार

घटना के खुलासे के दौरान इन तीनों को वांछित किया गया था। एक अन्य वांछित आरोपी नैनी निवासी जुआ संचालक पंकज सिंह उर्फ भूपेंद्र पर एक दिन पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।

विज्ञापन
Allahabad Police: Two ladies of Jackie gang, Natwarlal and three others were rewarded
Crime - फोटो : demo pic

विस्तार

होटल कान्हा श्याम में जज के रिश्तेदार के गहने-नकदी उड़ाने वाले गिरोह के तीन अन्य सदस्यों को भी इनामी घोषित कर दिया गया है। इनमें दो लेडी नटवरलाल नीना बाई और संगीता भी शामिल हैं। इन दोनों के अलावा संगीता के पति राजेंद्र पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन



घटना के खुलासे के दौरान इन तीनों को वांछित किया गया था। एक अन्य वांछित आरोपी नैनी निवासी जुआ संचालक पंकज सिंह उर्फ भूपेंद्र पर एक दिन पहले ही 25 हजार का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन



दोनों महिलाओं समेत तीनों वांछित आरोपी मप्र के राजगढ़ स्थित कोरी गांव के रहने वाले हैं। नीना बाई गैंग के सरगना जैकी की नानी है जिसे गिरोह के अन्य सदस्यों संग हाल ही में पुलिस ने जेल भेजा था। इसके अलावा संगीता व राजेंद्र की आल्टो कार ही गिरोह के लोग चोरी की घटनाओं में प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने यह आल्टो कार भी सरगना के कब्जे से बरामद की है। अफसरों का दावा है कि संगीता व राजेंद्र गिरोह के सदस्यों से कार का प्रतिदिन का 1500 रुपये रोज किराया वसूलते थे। एसएसपी अजय कुमार ने बताया कि वांछित चल रहे चारों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित किया गया है। उनकी तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed