इलाहाबाद शहर उत्तरी : हर्षवर्धन बाजपेयी पर जनता ने दोबारा जताया भरोसा, इस मुद्दे ने निभाई अहम भूमिका
प्रयागराज में विकास की बात करें तो सबसे ज्यादा लाभान्वित शहरी उत्तरी क्षेत्र ही हुआ। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही यहां चार फ्लाईओवर बने। चमचमाती सड़कें, बिजली व्यवस्था में सुधार समेत अन्य कई कार्य भी प्राथमिकता पर हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की नाव ने हर्षवर्धन बाजपेयी को चुनावी वैतरणी पार करा दी। यहां की जनता ने उन पर भरोसा बरकरार रखा और दोबारा उन्हें विधायक चुना। जानकारों का कहना है कि इस सीट पर पार्टी आलाकमान की ओर से प्रत्याशी के चयन में की गई देरी भी हर्ष के लिए मुफीद साबित हुई। यही वजह थी कि उन्हें मतदाताओं की सहानुभूति भी मिली।
प्रयागराज में विकास की बात करें तो सबसे ज्यादा लाभान्वित शहरी उत्तरी क्षेत्र ही हुआ। भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही यहां चार फ्लाईओवर बने। चमचमाती सड़कें, बिजली व्यवस्था में सुधार समेत अन्य कई कार्य भी प्राथमिकता पर हुए। जानकारों का कहना है कि हर्ष को इसी विकास का फायदा मिला। इसके अलावा प्रदेश की जिन कुछ सीटों पर प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा जबरदस्त उहापोह में रही, उनमें शहर उत्तरी की सीट भी शामिल थी। लेकिन आखिर में हर्ष का ही नाम फाइनल हुआ।
53.06 प्रतिशत लोगों ने जताया भरोसा
ऐसे में जनता की सहानुभूति भी उन्हें मिली। बात वोट प्रतिशत की करें तो पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार हर्ष को 1.38 फीसदी ज्यादा वोट मिले। पिछले बार जहां 51.68 फीसदी लोगों ने उन पर भरोसा जताया था, वहीं इस बार 53.06 फीसदी वोट उन्हें मिले। इस सीट पर दूसरे नंबर पर सपा के संदीप यादव रहे। उन्हें 24.9 फीसदी वोट मिले। सबसे बड़ा झटका कांग्रेस प्रत्याशी अनुग्रह नारायण सिंह को लगा जो खिसककर तीसरे स्थान पर पहुंच गए। गौरतलब है कि अनुग्रह इस सीट से चार बार विधायक रहे हैं। लेकिन उन्हें लगभग 14 प्रतिशत वोट से ही संतोष करना पड़ा।
जीत का अंतर- 37180
किसको कितने मिले वोट
प्रत्याशी वोट
1- हर्षवर्धन बाजपेयी(भाजपा) 76989
2- संदीप यादव (सपा) 35259
3- अनुग्रह नारायण सिंह (कांग्रेस) 19955
4- संजय गोस्वामी (बसपा)8113
अन्य प्रत्याशी-
संजीव मिश्रा(आप)-1036, मो. अली(एआईएमआईएम)- 745, रतन श्रीवास्तव(राष्ट्रवादी विकास पार्टी)-278, राजीव कुमार पांडेय (एबीएसपी)-207, अनिल(निर्दलीय)-186, नोटा-750
विधायक की प्रोफाइल
40 साल के हर्ष बाजपेयी शहर उत्तरी सीट से दोबारा विधायक चुने जाने वाले तीसरे प्रत्याशी हैं। राजनीतिक परिवार से संबंध रखने वाले हर्ष की दादी राजेंद्र कुमार बाजपेयी उप राज्यपाल के साथ ही केंद्रीय मंत्री भी रह चुकी हैं। इसी सीट से हर्ष के पिता अशोक बाजपेयी भी विधायक रह चुके हैं।