{"_id":"21e64c561b94db9728ee27b4fd07901c","slug":"allahabad-news-hindi-news-998","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंसिंग सिस्टम से पकड़ ली जाएगी रेल ट्रैक की गड़बड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंसिंग सिस्टम से पकड़ ली जाएगी रेल ट्रैक की गड़बड़ी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 19 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वितरित ध्वनिक संवेदन प्रणाली (सेंसिंग सिस्टम) रेल ट्रैक में गड़बड़ी पल भर में पकड़ लेगी। यह प्रणाली आप्टिकल फाइबर केबिल नेटवर्क पर काम करती है, जो रेलवे ट्रैक के साथ बिछाई गई है। बृहस्पतिवार को यह बातें उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की ओर से सिगनल एवं दूर संचार इंजीनियर्स संस्थान इलाहाबाद चैप्टर द्वारा वितरित ध्वनिक संवेदन प्रणाली विषय पर आयोजित संगोष्ठी में कही गई।
एनसीआर महाप्रबंधक अरुण सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में सेंसिंग सिस्टम में बारे में विस्तार से बताया गया। कहा गया कि इस प्रणाली से टूटे रेल ट्रैक की निगरानी, पशुओं द्वारा ट्रैक को आर पार करने, केबिल चोरी, रेलवे ट्रैक के पास अनाधिकृत खुदाई आदि गड़बड़ी होने पर अलार्म बज जाएगा। कार्यक्रम में एनसीआर के तमाम वरिष्ठ अफसर आदि मौजूद रहे।