फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

काम का पता नहीं पुल के लिए आधी से ज्यादा रकम स्वीकृत

Wed, 17 Feb 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
नैनी को झूंसी से जोड़ने के लिए संगम से ऊपर से प्रस्तावित 987 करोड़ रुपये की लागत वाले फोरलेन एलीवेटेड पुल के लिए प्रदेश सरकार ने आधी से ज्यादा रकम स्वीकृत कर दी है लेकिन पुल का निर्माण कब से शुरू होगा, इसे लेकर अभी असमंजस की स्थिति है। हालांकि जल निगम की इकाई कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) ने माघ मेला के बाद काम शुरू होने की उम्मीद जताई है। नगर विकास मंत्री आजम खां की इच्छा है कि पुल का शिलान्यास और उद्घाटन वही करें लेकिन निर्माण शुरू होने में देरी और इस बीच चुनाव में अगर सत्ता परिवर्तन हुआ तो आजम की यह आस धरी रह जाएगी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने संगम पर एलीवेटेड पुल बनाने की घोषणा वर्ष 2013 के महाकुंभ के दौरान की थी। इसके बाद सीएंडडीएस ने इसकी डिजाइन तैयार कराई। संगम पर गंगा के ऊपर पुल की लंबाई 1445 मीटर होगी। इसके साथ नैनी में अरैल की ओर नए यमुना पुल से महेश योगी आश्रम तक 3250 मीटर सड़क चार लेन की बनाई जाएगी। इसके लिए अरैल बांध को चौड़ा किया जाएगा। झूंसी में यह पुल हवेलिया स्थित नवाब शरीफ की मजार के पास खत्म होगा। यहां से उल्टा किला होकर शास्त्रीपुल तक 1650 मीटर का फ्लाईओवर बनाया जाएगा, जिस पर 10 लिफ्ट लगेंगी। माघ, अर्द्धकुंभ और महाकुंभ के दौरान बुजुर्ग और महिला स्नानार्थी इन लिफ्टों के जरिए सीधे संगम के पास उतरकर स्नान कर सकेंगे।
विज्ञापन

सरकार ने पिछले वर्ष पुल के लिए पहले चरण में 300 करोड़ रुपये स्वीकृत किए।

 इसके बाद 25 करोड़ रुपये मंजूर किए। वित्तीय वर्ष 2016-17 के लिए जारी बजट में प्रदेश सरकार ने पुल के लिए 250 करोड़ रुपये की और स्वीकृति दे दी। इस तरह पुल के लिए 575 करोड़ रुपये यानी आधी से ज्यादा रकम स्वीकृत हो चुकी है। सरकार ने पुल निर्माण की जिम्मेदारी भी राइट्स कंपनी को सौंप दी है लेकिन मौके पर अब तक काम न शुरू होने के कारण तरह-तरह के सवाल भी उठने लगे हैं, क्योंकि अगले कुछ माह में काम शुरू भी हुआ तो पुल को तैयार होने में दो से ढाई वर्ष का समय लगेगा। इस बीच विधानसभा चुनाव में सपा फिर से सत्ता में आई तो ही आजम खां की मुराद पूरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed