फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

एक लाख ने कराया पंजीयन, सब्सिडी 12 हजार को

Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
 अगर आप ने कृषि विभाग में पंजीयन कराया है और आपको सब्सिडी नहीं मिली है तो कृषि विभाग में संपर्क कर लीजिए। कृषि विभाग ने जिले में पंजीकृत सभी किसानों को सब्सिडी नहीं प्रदान की है। उसने अभी तक 12 हजार किसानों को ही सब्सिडी प्रदान की है। सैकड़ों पंजीकृत किसानों ने इसके लिए अब तक कृषि विभाग में शिकायत की है। फिलहाल उन्हें भरोसा दिया जा रहा है कि उनकी सब्सिडी उनके खाते में जल्दी ही भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


कृषि विभाग ने इस साल किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी को पहले से बढ़ा दिया है। पंजीकृत किसानों को एक कुंतल गेहूं का बीज खरीदने पर दो हजार रुपये और चना, मटर और मसूर जैसी दलहनी फसलों का बीज खरीदने पर (एक कुंतल पर) पांच हजार रुपये की सब्सिडी भुगतान की घोषणा की है। इसका फायदा जिले के एक लाख पंजीकृत किसानों को मिलना है, लेकिन अभी तक 12 हजार किसानों को ही मिल सका है। कृषि विभाग ने किसानों को सब्सिडी देने के लिए इस बार एक अलग व्यवस्था की है। छात्रों की तरह किसानों को भी ऑनलाइन सब्सिडी दिए जाने की व्यवस्था कर दी है। अब जो भी पंजीकृत किसान हैं, उनकी सब्सिडी को ऑनलाइन उनके खाते में भेज दी जा रही है।
विज्ञापन


जिन किसानों को सब्सिडी दी जा रही है, उनका पंजीयन इस बार गेहूं, चना, मटर, सरसों आदि की बुआई के समय ही शुरू कर दिया गया था। तीन महीने तक चले पंजीयन अभियान में कुल एक लाख किसानों ने अपना पंजीयन कराया है, उनमें से अभी 12 हजार किसानों को ही सब्सिडी प्रदान गई है। जिला कृषि अधिकारी गणेश प्रसाद कहते हैं कि बाकी किसानों की सब्सिडी को शासन सीधे उनके एकाउंट मेें भेजेगा। जिला मुख्यालय से सब्सिडी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जिले में एक लाख पंजीकृत किसानों के मुकाबले उनकी संख्या चार गुना ज्यादा है। कृषि विभाग का अनुमान है कि वर्तमान में  किसानों की चार लाख से अधिक है। हालांकि सभी का पंजीयन नहीं हो सका है। जिला कृषि अधिकारी गणेश प्रसाद कहते हैं कि पंजीयन की प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed