फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

राष्ट्रविरोधी गतिविधि के खिलाफ जुलूस

Wed, 17 Feb 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
allahabad news
 जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में राष्ट्रविरोधी गतिविधि की इलाहाबाद मेंभी खिलाफत तेज हो गई है। बुधवार को छात्रों के साथ राजनीतिक और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने भी जुलूस निकाले तथा आरोपियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शन करने वालों में राजनेताओं के प्रति भी गुस्सा रहा।
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौराहा पर राहुल गांधी और आतंकवाद का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में महानगर अध्यक्ष नरसिंह, मनीष देव, लकी साहू, शशांक शेखर सिंह आदि शामिल रहे। सीएमपी डिग्री कालेज के छात्रों ने परिसर में जुलूस निकाला। उनमें घटना के समर्थन में खड़े लोगों के खिलाफ भी नाराजगी रही। छात्रों देश विरोधी ताकतों का प्रतीकात्मक पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन


 पुतला दहन करने वालों में अर्क प्रकाश शुक्ला, अंकित मिश्रा, सचिन मिश्रा, प्रदीप कुमार यादव, योगेश्वर शुक्ला आदि शामिल रहे। छात्र स्वतंत्रता संघर्ष से की ओर से इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ भवन पर आयोजित सभा में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। उन्होंने आतंकवाद समर्थकों का पुतला दहन किया। सभा में मोहम्मद जाबिर रजा, सौरभ जायसवाल, शालिनी गौरी, अतीश कुमार सिन्हा, अंसर मलिक आदि मौजूद रहे। आजाद भारत छात्रसंघ से जुड़े छात्रों ने भी विश्वविद्यालय में अफजल गुरु के समर्थकों का पुतला दहन किया। पुतला दहन करने वालों में राजीव कुमार शुक्ला, जुहू सुल्तान, शिवम दुबे, मो.सद्दाम, अंशू सिंह आदि शामिल रहे। विपिन कुमार तिवारी, अविनाश दुबे, अनुभव उपाध्याय, सूरज मिश्रा, गया मिश्रा आदि ने जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष समेत अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुतला दहन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग संगठनों से जुड़े लोगों की बैठक में भी राष्ट्रविरोधी गतिविधि के प्रति नाराजगी जताई गई, लेकिन सदस्यों ने इसकी आड़ में सरकार विरोधी लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई करने का आरोप लगाया। उनमें पटियाला हाउस कोर्ट की घटना के खिलाफ भी नाराजगी रही। बैठक के बाद सदस्यों ने कलेक्ट्रेट में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी भेजा गया। बैठक में सीटू के हरिश्चंद्र द्विवेदी, अविनाश, इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्यक्ष ऋचा सिंह, पुणे फिल्म संस्थान के किसलय, पद्मा सिंह, जोया वल्लारी, केके पांडेय, अनु सिंह, रितेश, विकास स्वरूप, अखिल विकल्प, राजवेंद्र सिंह, आशुतोष आदि मौजूद रहे।


 जनवादी छात्रसभा की बैठक में जेएनयू छात्रसंघ केअध्यक्ष समेत अन्य आठ लोगों की रिहाई की मांग की गई। उन्होंने केंद्र सरकार पर जेएनयू की स्वायत्तता पर अंकुश लगाने का आरोप लगाया। बैठक में अनु सिंह, सुनील यादव, निधि सिंह, अमर ज्योति, अमित आदि मौजूद रहे। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सुभाष चौराहा पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया। पुतला दहन करने वालों में जीतेंद्र तिवारी, विपिन मिश्रा, अंजनी मिश्रा, हर्षित, सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed