{"_id":"f54433ab0c3e6eb3fa5cb3891525ffaf","slug":"allahabad-news-hindi-news-969","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा में बदलाव से पहले कमेटी ने मांगे सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा परीक्षा में बदलाव से पहले कमेटी ने मांगे सुझाव
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सर्विसेज भर्ती परीक्षा के नए प्रारूप पर विशेषज्ञों तथा आम लोगों से भी फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया है। हालांकि समिति ने स्पष्ट किया है कि यह किसी तरह का सर्वे नहीं है। सिर्फ लोगों से सुझाव मांगे गए हैं और यह नया प्रारूप तैयार करने से पहले की प्रक्रिया है। फीडबैक ऑनलाइन और निर्धारित फार्मेट में मांगा गया है।
सीसैट तथा कई अन्य बिंदुओं पर परीक्षाओं के नए प्रारूप को लेकर हिंदी पट्टी के प्रतियोगियों को आपत्ति है। प्रतियोगियों ने राष्ट्रव्यापी आंदेलन भी चलाया। इसके बाद सीसैट को क्वालीफाइंग पेपर कर दिया गया है।
इसके अलावा अंग्रेजी के प्रश्नों के अंक न जोड़ने का निर्णय लिया गया है। साथ में प्रतियोगियों के विरोध को देखते हुए सिविल सर्विसेज भर्ती परीक्षा के प्रारूप में बदलाव पर मंथन भी शुरू कर दिया गया है। इसके लिए कमेटी बनाई गई है। कमेटी को पिछले महीने ही रिपोर्ट सौंपनी थी, लेकिन अवधि बढ़ा दी गई है। कमेटी को अब अगस्त तक रिपोर्ट देनी है। नए प्रारूप में किसी तरह की कमी और विवाद न रह जाए इस बाबत लोगों से भी फीडबैक लेने का निर्णय लिया गया है। कमेटी को रिपोर्ट सौंपने के लिए अगस्त तक का समय दिए जाने के बाद यह भी तय हो गया है कि अब कोई भी बदलाव सिविल सर्विसेज-2016 से लागू नहीं हो सकेगा। सिविल सर्विसेज भर्ती-2017 से ही कोई बदलाव लागू हो पाएगा।