{"_id":"01119427d8071cac53592611c94da49b","slug":"allahabad-news-hindi-news-967","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुई फीट के दूल्हा राजा, द़ुइऐ कै दुल्हनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुई फीट के दूल्हा राजा, द़ुइऐ कै दुल्हनिया
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 17 Feb 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज के कालखंड में जहां बडे़-बड़ों को अपने मैच का जीवन साथी ढूढ़ने में पसीने छूट जाते हैं तो असामान्य रूप से कम कद वालों की दुश्वारियों को बखूबी समझा जा सकता है। पर हमारे छोटे हीरो गींज के भगवानदास ने अपनी हीरोइन लेड़ियारी की पूनम को न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि मंगलवार को मंगल वेला में दोनों सात फेरों के बंधन में बंध जीवन भर के लिए एक भी हो गए। यहां अनोखी बात यह है कि एक दूजे के लिए बने इस जोड़े का कद दो फीट है। क्यों है न परफेक्ट मैच। यानि मेड फॉर ईच अदर (एक दूजे के लिए)।
बारा तहसील के गींज गांव निवासी 45 साल के भगवानदास का कद महज दो फीट है। कद से मात खाए भगवान दास को काफी दिनों से अपने जोड़ की दुल्हन की तलाश थी। पर बात बन नहीं रही थी। भगवानदास के घरवालों ने भी काफी खोजबीन की पर इस कद की कन्या नहीं मिली। दुल्हन की खोज में जुटे भगवानदास की आखिर भगवान ने सुन ही ली। इसी महीने जारी बाजार के राजू सब्जी वाले लेड़ियारी बाजार आलू बेचने गए थे। जहां उसने लेड़ियारी निवासी पन्ना लाल केसरवानी की पुत्री पूनम को देखा। पूनम की हाइट महज दो फीट थी। पन्नालाल भी काफी दिनों से अपनी 33 वर्षीय पुत्री के लिए उपयुक्त वर की तलाश में भटक रहे थे। राजू की निगाह जैसे पूनम पर पड़ी भगवान दास की तलाश पूरी हो गई। राजू भगवानदास के भी परिचित थे। बस फिर क्या था इस विशेष जोड़े के लिए भगवान के दूत के रूप में सामने आए राजू ने भगवानदास को यह शुभ समाखर सुनाया और तड़ से बात बन गई।
मंगलवार 16 फरवरी को दोनों एक दूसरे के हो गए। यह विवार आस-पास के क्षेत्रों में मंगलवार को काफी चर्चा में रहा। आस-पास के कई गांवों के लोग बिन बुलाए ही इस विवाह को देखने लिए लेड़ियारी गांव पहुंचे। मंगलवार की शाम भगवानदास की बारात 150 बारातियों संग जारी, नारीबारी होते हुए लेड़ियारी पहुंची। देर रात द्वारपूजा और बारात का कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बारातियों ने रात में जनवासे में होने वाली नौटंकी का भी आनंद लिया। भगवान के दोस्तों में अजय जायसवाल, गंगा पाल, अशोक कुमार, सानू, डा. जेपी यादव लोगों को बताते नहीं थक रहे थे कि लेड़ियारी की रहने वाली भगवानदास की दूल्हन पूनम देवी एकदम उनके मित्र के ही बराबर है। अब बुधवार को गींज गांव वासियों को इंतजार रहेगा दूल्हा-दूल्हन की इस जोड़ी का।