फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

विवि, कालेजों में नकल विहीन परीक्षा है लक्ष्य

Wed, 17 Feb 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 17 Feb 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
 सूबे के विश्वविद्यालयों और कालेजों की परीक्षा में नकल की जुगत में बैठे लोगों की मुश्किलें बढ़ने जा रही हैं। इस पर अंकुश लगाने के लिए स्वयं राज्यपाल की ओर से पहल की गई है। मंगलवार को उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल रामनाईक ने कहा कि उनका अगला लक्ष्य उच्च शिक्षण संस्थानों में नकल विहीन परीक्षा कराना है। कहा कि उच्च शिक्षा में सुधार के लिए उन्होंने लक्ष्य निर्धारित किए हैं।
विज्ञापन

प्रत्येक संस्थान में हर साल दीक्षांत समारोह के आयोजन का लक्ष्य पूरा होने जा रहा है। समारोह में अध्यक्षीय संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि इस साल मार्च तक कुल 23 विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह होने हैं।
विज्ञापन


 मुक्त विश्वविद्यालय 17वां संस्थान हैं जिसके दीक्षांत समारोह में वह इस साल शामिल हुए। उन्हाेंने बताया कि इसी क्रम में नकलविहीन परीक्षा उनका अगला लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि कुछ कालेजों में दबंग कुलपति को भी भीतर नहीं जाने देते। ऐसे लोगों पर नियंत्रण के लिए सरकार से कहा गया है। सभी को उच्च शिक्षा सुलभ कराने के लिए उन्हाेंने मुक्त विश्वविद्यालय की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति से वह बात करेंगे कि मुक्त विश्वविद्यालयों की भी रैंकिंग की जाए और उसके अनुसार उनकी मदद की जाए। पदक विजेताआें में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने को सकारात्मक बदलाव बताया। उन्होंने उपाधि पाने वालों को नसीहत दी कि  जीवन स्पर्धा का है। इसे समझते हुए आगे बढ़ें। जेएनयू में छिड़े जंग पर उन्होंने टिप्पणी से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed