फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

फौजी बन एसी कोच में चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sun, 14 Feb 2016 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन

जीआरपी रामबाग ने ट्रेन के एसी कोच में मुसाफिरों के बैग और सामान उड़ाने वाले शातिर बदमाश (बिहार में छपरा जिले के खलपुड़ा गांव) रजनीश कुमार सिंह उर्फ गोलू को पकड़ा है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार रात पुलिस ने उसे लिच्छवी एक्सप्रेस से पकड़ा है। उसके पास से 7 ट्राली बैग, भारी मात्रा में कपड़े और नगदी बरामद हुई है। 

विज्ञापन

रामबाग जीआरपी प्रभारी बीआर बिंद ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने बताया कि वह ट्रेन में जनरल का टिकट लेकर बैठता है। ट्रेन में सफर के दौरान शिकार खोजता है। उसके बाद टीटी से सेटिंग कर जुर्माना देकर एसी कोच में बैठ जाता था। उसने इलाहाबाद, वाराणसी, लखनऊ, दिल्ली, मुगलसराय, आजमगढ़ समेत अन्य रूटों पर  दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है। वह खुद को फौजी बताकर मुसाफिरों और पुलिस पर रौब भी गांठता था। एसआई बीआर बिंद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखकर जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed