फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

राज्यपाल की पत्नी की तेरहवीं में आए तमाम दलों के दिग्गज

Sun, 14 Feb 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:56 AM IST
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी की पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी की तेरहवीं के मौके पर भाजपा समेत कई राजनीतिक दलों के नेता शनिवार को इलाहाबाद पहुंचे। प्रमुख नेताओं में राज्यपाल के यहां शुक्रवार को सबसे पहले सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव, पूर्व सांसद रेवती रमण कुछ स्थानीय विधायकों के साथ उनके घर पहुंचे। यहां मुलायम ने स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। इसके बाद एक-एक करके कई वरिष्ठ नेता एवं अन्य लोग पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शोक संदेश भेज अपनी संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन

मुलायम सिंह यादव ने एक दिन पहले ही केशरी नाथ त्रिपाठी को अपना शोक संदेश भेजा था। शनिवार को उनके आने की संभावना कम थी लेकिन वे सुबह 11 बजे के बाद इलाहाबाद पहुंच गए। पुलिस लाइंस से सीधे वे केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पहुंचे। कुछ देर रुकने के बाद वे वापस पुलिस लाइंस पहुंचे और हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ विधायक विजमा यादव, परवेज अहमद भी राज्यपाल के यहां पहुंचे। इसके बाद दिन में केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा राज्यपाल से मिले। केंद्रीय मंत्री के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन पहुंचे। 

विज्ञापन

इसके अलावा भाजपा महामंत्री रमा पति शास्त्री, पूर्व मंत्री हुकुम सिंह, जय प्रकाश चतुर्वेदी, राकेश जैन, सांसद श्यामा चरण गुप्ता, कांग्रेस विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, एमएलसी डा. यज्ञदत्त शर्मा समेत कई अन्य नामचीन पहुंचे। भाजपा नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डा. बीबी अग्रवाल, विजय मिश्र, बब्बूराम द्विवेदी, पदुम जायसवाल, प्रवीण मालवीय, उमेश द्विवेदी, रवींद्र मिश्र, शिवेंद्र मिश्र, रणजीत सिंह, सुबोध सिंह, शशांक त्रिपाठी, सत्येेंद्र चोपड़ा भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यपाल के यहां अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह रविवार को इलाहाबाद पहुंच रहे हैं। गृहमंत्री विशेष वायुयान से इलाहाबाद पहुंचेंगे। यहां सुबह 11 बजे केशरी नाथ त्रिपाठी के आवास पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। इसके बाद वे दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed