फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जारी हुआ अपर निजी सचिव परीक्षा का कार्यक्रम

Sun, 14 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव भर्ती के द्वितीय और तृतीय चरण की परीक्षा के कार्यक्रम जारी कर दिए हैं। प्रथम चरण की परीक्षा पिछले वर्ष 11 अक्तूबर को आयोजित हुई थी। इसमें शामिल अभ्यर्थी ही अगले चरण की परीक्षाआें में शामिल हो सकेंगे। दूसरे चरण में हिन्दी आशुलेखन और टंकण की परीक्षा होगी। परीक्षा 16 से 25 फरवरी तक  आयोग परिसर में होगी। तृतीय चरण में अंग्रेजी टंकण और अंग्रेजी आशुलेखन की परीक्षा 27 फरवरी को होगी। पहले चरण में सामान्य अंग्रेजी के पेपर में शामिल होने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक की विज्ञप्ति के अनुसार कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा के बारे में सूचना बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक की एक अन्य सूचना के अनुसार सहायक अभियोजन अधिकारी-2011 का साक्षात्कार 25 फरवरी से दो मार्च तक होगा। इसके साक्षात्कार ज्ञाप डाक से भेजे जाएंगे। चूंकि, इस भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन लिए गए थे। इसके मद्देनजर इस भर्ती के साक्षात्कार ज्ञाप तथा अन्य प्रपत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए जा सके। इसलिए बुलावा पत्र स्पीड पोस्ट से भेजे जाएंगे। 22 फरवरी तक साक्षात्कार ज्ञाप न पहुंचे तो अभ्यर्थी 23 और 24 फरवरी को आयोग में संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed