फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

जिंदा जलाई गई छात्रा की अस्पताल में मौत

Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन

यमुनापार के मेजा इलाके में तेरह रोज पहले घर के बाहर फोन पर बात करते वक्त बाइक सवार दो लोगों द्वारा जिंदा जलाए जाने के बाद से अस्पताल में भर्ती बीए की छात्रा ने शुक्रवार आधी रात दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने दो हफ्ते बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की है। मजिस्ट्रेट से बयान भी कराने में लापरवाही बरती गई है। आरोप है कि छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया था लेकिन पुलिस ने यह बात भी एफआईआर में छिपा ली। अब छात्रा की मौत के बाद पुलिस की उदासीनता से परिजनों और इलाके के लोगों में भारी नाराजगी है।

विज्ञापन

मेजा इलाके की 20 वर्षीय रेखा (नाम काल्पनिक) का पिता नैनी में रहकर छोटे-मोटे काम कर परिवार का गुजारा करता है। रेखा बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 26 जनवरी की छुट्टी पर वह मेजा में अपने गांव गई थी जहां कई रोज ठहरी रही। 31 जनवरी की रात एक परिचित युवक का फोन आने पर रेखा मोबाइल पर बात करते हुए घर से बाहर निकली थी। कुछ देर बाद कमला की चीख सुनकर गांव वाले दौड़े तो उसे आग की लपटों से घिरा देखा। बाइक पर दो नकाबपोश लोगों को भागते देखा गया। सीएचसी मेजा से रेफर किए जाने पर रेखा को शहर लाकर कॉल्विन अस्पताल में भर्ती किया गया। मेजा थाने में छात्रा के बाबा की तरफ से जलाकर हत्या की कोशिश और धमकी का केस लिखा गया। बाबा ने लिखकर दिया था कि रेखा टॉयलेट के लिए घर से निकली थी, तभी बाइक सवार दो लोगों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। 

विज्ञापन

पुलिस और डॉक्टरों की लापरवाही से रेखा का मजिस्ट्रेटी बयान आठ दिन बाद दर्ज कराया गया गया। शुक्रवार को हालत बिगड़ने पर उसे कॉल्विन से एसआरएन अस्पताल भेजा गया, लेकिन वहां आधी रात रेखा की सांस थम गई। थाना प्रभार मेजा पीएन मिश्रा ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की लापरवाही और उदासीनता का आलम यह है कि घटना के दो हफ्ते बाद भी पुलिस ने आग लगाने वालों का पता तक नहीं लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed