फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

इलाहाबाद से मुंबई की फ्लाइट होगी नियमित

Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन

इलाहाबाद से मुंबई की ओर जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर। इलाहाबाद से जल्द ही मुंबई की फ्लाइट नियमित हो जाएगी। नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। सबकुछ ठीक रहा तो इसी वित्तीय वर्ष में  इलाहाबाद से दिल्ली के लिए हर रोज दो फ्लाइट चलनी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं मंत्रालय बम्हरौली एयरपोर्ट पर विमानों की नाइट लैडिंग कराने की भी तैयारी कर रहा है। 

विज्ञापन

शनिवार को यह बातें केंद्रीय मंत्री डा. महेश शर्मा ने कही। डा. शर्मा पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी की तेरहवी में शामिल होने के लिए इलाहाबाद आए हुए थे। यहां मीडिया से हुई अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने बताया कि इलाहाबाद देश के महत्वपूर्ण शहरों में शामिल है। पर्यटन की दृष्टि से भी इसका विकास जरूरी है। यहां विमान सेवा बेहतर हो, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। कहा कि कोशिश की जा रही है कि मुंबई के लिए फ्लाइट को नियमित किया जाए। बता दें कि मुंबई के लिए सप्ताह में एक दिन फ्लाइट चलती है। जो इस समय निरस्त चल रही है। इसके अलावा दिल्ली जाने वाले विमान के भी फेरे बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लिए हर रोज दो फ्लाइट चलाने की तैयारी है। इसके अलावा बम्हरौली एयरपोर्ट में नाइट लैडिंग की व्यवस्था नहीं है। प्रयास किया जाएगा कि यहां नाइट लैडिंग की व्यवस्था हो जाए। उन्होंने बम्हरौली एयरपोर्ट के विस्तार पर भी बल दिया। कहा कि एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 50 एकड़ जमीन के लिए राज्य सरकार के साथ एमओयू पर साइन किया जाएगा। इसके पूर्व दिल्ली से विमान द्वारा केंद्रीय मंत्री का बम्हरौली एयरपोर्ट पर अफसरों एवं कर्मचारियों ने स्वागत किया। यहां उन्होंने एयरपोर्ट के अफसर आरएस मिश्रा, राजेश कुमार आदि के साथ निरीक्षण किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed