फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

कार्यकर्ताओं पर भड़के मुलायम अनुशासन में रहने की दी नसीहत

Sun, 14 Feb 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:27 AM IST
विज्ञापन
allahabad news

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अपने मुखिया से मिलने के उत्साह में किस हद तक जा सकते हैं, शनिवार को पुलिस लाइंस में यह एक बार फिर सामने आया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव को अपना चेहरा दिखाने के लिए कार्यकर्ता हेलीपैड पर ही धक्कामुक्की करने लगे। हेलीकॉप्टर से उतरकर कार में बैठने तक में मुलायम सिंह को कार्यकर्ताओं ने इस कदर घेर लिया कि धक्कामुक्की में उनका पैर दब गया। इससे उनका पारा चढ़ गया। कार्यकर्ताओं के इस रवैये पर नाराज वह बिना किसी से मिले ही रवाना हो गए।

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की पत्नी के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने के लिए मुलायम सिंह यादव दिन में 11.55 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइंस में उतरे। इस बीच दौड़ते-भागते और पुलिस कर्मियों से धक्कामुक्की करते कार्यकर्ता मुलायम सिंह की कार तक पहुंच गए। यह देख वहां मौजूद कमिश्नर, डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों के हाथ-पांव फूल गए। पुलिस अफसरों ने किसी तरह उन्हें कार में बैठाया। नाराज मुलामय बिना किसी से बात किए वहां से चले गए। राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करने के बाद करीब साढ़े 12 बजे वह वापस पुलिस लाइंस पहुंचे। इसके पहले मुलायम की नाराजगी को भांपते हुए पुलिस अफसरों ने काफी कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइंस से बाहर निकाल दिया।

विज्ञापन

वापसी में हेलीकॉप्टर पर बैठने के पहले मुलायम ने वहां कतार में खड़े विधायक अंसार अहमद, विजमा यादव, डॉ.अजय भारतीया, सत्यवीर मुन्ना, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा सिंह, पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, राम मिलन यादव, अरविंद यादव समेत अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस बीच उन्होंने जिलाध्यक्ष समेत अन्य नेताओं से कहा कि कार्यकर्ताओं को अनुशासन में रहने का तरीका सिखाएं। विधानसभा चुनाव नजदीक है, सो कार्यकर्ता अपनी आदत सुधार कर अभी से तैयारी में जुट जाएं। इस दौरान रेखा उपाध्याय, सुधा सिंह, वासुदेव, यादव, केके श्रीवास्तव, अब्दुल सलमान, हेमंत टुन्नू, संदीप यादव आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed