राज्यपाल केशरी नाथ के यहां पहुंचे कई दिग्गज भाजपाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के यहां शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान इन नेताओं ने राज्यपाल की पत्नी स्वर्गीय सुधा त्रिपाठी के निधन पर अपनी संवदेना व्यक्त की। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और भाजपा सांसद लाल कृष्ण आडवाणी ने भी अपनी शोक संवेदना पत्र के माध्यम से व्यक्त की है। शनिवार को राज्यपाल की पत्नी की तेरहवीं है। इस कार्यक्रम में भी कई वीआईपी आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसमें रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा आदि के आने की चर्चा है। हालांकि भाजपा नेताओं ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के यहां शुक्रवार को यूपी विधानसभा के स्पीकर माता प्रसाद पांडेय पहुंचे। स्पीकर ने यहां सुधा त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। फिर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजय वर्गीय अपराह्न 12.30 बजे पहुंचे। वे यहां तकरीबन 30 मिनट तक रुके। उन्होंने शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बधाया। शाम 4.15 बजे के आसपास पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह राज्यपाल से मिले। देर शाम प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए केशरी नाथ त्रिपाठी के घर पहुंचे। यहां से वे भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी के घर गए। भाजपा नेता बब्बू राम द्विवेदी ने बताया कि आज बिहार प्रदेश के बीजेपी अध्यक्ष मंगल पांडेय और पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेश कुमार खन्ना भी अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने आए। इस मौके पर शशि वार्ष्णेय, रामरक्षा द्विवेदी, देवेंद्र मिश्र, विजय मिश्र, डॉ. बीबी अग्रवाल, पदुम जायसवाल, मृत्युंजय तिवारी, शिवेंद्र मिश्र आदि मौजूद रहे।