इविवि कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया होगी तेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अफसरों और कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। इससे संबंधित विवादों को दूर करने के लिए कुलपति ने यह जिम्मेदारी एक शिक्षक को दी है। उन्हें नॉन टीचिंग स्टाफ एंड ऑफिसर भर्ती के लिए बनी कमेटी का उप निदेशक बनाया गया है।
इविवि में कर्मचारियों की भर्ती के लिए पिछले महीने ही नोटिफिकेशन होना था। इसकी घोषणा कुलपति की ओर से की गई थी, लेकिन निर्धारित अवधि के तकरीबन एक महीने बाद भी नोटिफिकेशन नहीं हुआ। प्रमोशन समेत कई अन्य विवाद को विज्ञापन में देरी का कारण बताया जा रहा है। कर्मचारियाें की ओर से भी इस बाबत आपत्ति दर्ज कराई गई है। हालांकि, जल्द ही सभी बाधाएं दूर होने की उम्मीद जगी है। भूगोल विभाग के डॉ. अनुपम पांडेय को इन विवादों के समाधान तथा तथा जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की जिम्मेदारी दी गई है। कुलपति ने अफसरों से सभी संबंधित फाइल डॉ. अनुपम पांडेय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
इविवि में पर्यावरण और आपदा प्रबंधन की पढ़ाई का प्रारूप और उसका सिलेबस तैयार करने की कवायद शुरू कर दी गई है। यह जिम्मेदारी भूगोल विभाग के प्रो. बीएन सिंह को दी गई है। पर्यावरण संरक्षण और आपदा प्रबंधन के प्रति सभी को जागरूक तथा प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने स्नातक में इसकी पढ़ाई अनिवार्य कर दी है। यूजीसी ने इस बाबत प्रारूप तैयार किया है। उसी के अनुरूप विश्वविद्यालय में इसकी पढ़ाई शुरू करनी है। इसी परिप्रेक्ष्य में इविवि में कोर्स तैयार करने की कवायद शुरू की गई है। प्रो. बीएन सिंह कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं।