फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

प्रधानाचार्य दूर कर सकते हैं प्रवेशपत्र की गड़बड़ी

Sat, 13 Feb 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद Updated Sat, 13 Feb 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा से जुड़े प्रवेश पत्रों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिल रही है। लाखों प्रवेशपत्र की गड़बड़ियां दूर करना बोर्ड के वश में नहीं है, लिहाजा बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को अधिकार दिया है। प्रधानाचार्य अपने स्तर पर प्रवेशपत्र की गड़बड़ियां दूर करके इसकी सूचना यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज सकते हैं। गलती नहीं सुधारने की स्थिति में जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी। प्रवेशपत्रों में परीक्षार्थियों के विवरण एवं फोटो में विसंगति होने पर प्रधानाचार्य नए प्रवेशपत्र जारी कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड की ओर से परीक्षार्थियों को फोटोयुक्त कंप्यूटराइज्ड प्रवेशपत्र उपलब्ध कराए गए हैं। बोर्ड की ओर से जारी प्रवेशपत्र में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। अब प्रधानाचार्यों को उसमें सुधार का अधिकार दिया गया है। बोर्ड की ओर से प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया कि जिन प्रवेशपत्रों पर फोटो नहीं लगी है, ऐसे प्रवेशपत्रों पर परीक्षार्थी से फोटो चस्पा करवाकर उसे संस्था प्रमुख स्वयं प्रमाणित करके इसकी सूचना जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दें। बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि प्रवेशपत्र में छोटे-मोटे संशोधन होने की स्थिति में प्रधानाचार्य उन्हें स्वयं ठीक कर सकते हैं। गलती ठीक करने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक से अग्रसारित करवाकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय भेजकर वहां से सादे प्रवेशपत्र प्राप्त करके उस पर परीक्षार्थी का सही विवरण भरने के बाद प्रधानाचार्य अपनी मुहर के साथ प्रमाणित करके परीक्षार्थी को उपलब्ध कराएं। प्रधानाचार्य विशेष परिस्थिति में अस्थाई प्रवेशपत्र जारी कर सकते हैं, जिससे किसी की परीक्षा छूटने न पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed