फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

‘हमरी अटरिया पर आ जा रे सजनवा’ ने किया मंत्रमुग्ध

Fri, 12 Feb 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 12 Feb 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
allahabad news
माघ मेले के परेड ग्राउंड में सांस्कृतिक केंद्र के आयोजन ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ में लोक कलाओं और लोकगीतों की अनुपम छटा देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत गायिका यशस्वी गुप्ता ने ‘गाईये गणपति जगवंदन- शंकर सुवन भवानी के नंदन’ से की। इसके बाद ठुमरी ‘हमरी अटरिया पर आ जा रे सजनवा’ गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। मायत्री सिंह ने कजरी और देवी गीत गाकर समां बांध दिया। केवल कुमार ने लोकगायन, रामनरेश विश्वकर्मा, सुरेंद्र पटेल, अजय तिवारी और श्यामलाल पटेल ने लोकगीत प्रस्तुती देकर खूब तालियां लूटी।
विज्ञापन


जटाशंकर ने देवी को समर्पित चौलर नृत्य प्रस्तुत किया। मेनका मिश्र ने भजन ‘मेरे राम विनय भरा हृदय करे सदा प्रणाम’ और सूफी संगीत ‘छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलाय के’ से जनसमूह को आनंदित किया। अमलेश शुक्ल ने ‘गंगा को बचाना है, जन-जन को जगाना है’ से तालियां बटोरी। इसके साथ ही शाद मस्तीय लोकनृत्य, चेराव लोकनृत्य, कोली नृत्य, जंगम लोकनृत्य और सरकाईलाम नृत्य  की अलौकिक प्रस्तुति कलाकारों ने दी। अतिथियों स्वागत केंद्र निदेशक गौरव कृष्ण बंसल ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed