फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   allahabad news

स्नातक प्रवेश परीक्षा में मिलेगा ऑफलाइन का विकल्प

Wed, 10 Feb 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद Updated Wed, 10 Feb 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं के तीव्र विरोध के बाद ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा के फैसले पर अड़े इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन को कदम पीछे खींचना पड़ा है। मंगलवार देर रात में कुलपति प्रोफेसर रतनलाल हंगलू ने स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का विकल्प देने का फैसला लिया। हालांकि रात 10 बजे तक प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक प्रोफेसर जगदम्बा सिंह को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय प्रशासन सभी पाठ्यक्रमों की सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा कराने का निर्णय लिया था। इसका छात्र-छात्राओं की ओर से तीव्र विरोध किया जा रहा है। छात्र ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा का भी विकल्प दिए जाने की मांग कर रहे हैं। उनकी ओर से बुधवार को धरना-प्रदर्शन की घोषणा की गई है। बुधवार को सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रमाशंकर कठेरिया भी विश्वविद्यालय पहुंच रहे हैं। छात्रों ने उनके घेराव की भी घोषणा की थी। हालांकि इन आंदोलनों के बावजूद विश्वविद्यालय प्रशासन शाम तक अपने फैसले पर अडिग रहा लेकिन रात में तकरीबन 10 बजे अचानक स्नातक प्रवेश परीक्षा (यूजीएटी) में ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने का निर्णय लिया गया। पीआरओ डॉ.केएन उत्तम ने बताया कि स्नातक के अलावा अन्य पाठ्यक्रमों के लिए सिर्फ ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed