{"_id":"bcd32505afc47a15fc101c8d9ffdfa5e","slug":"allahabad-news-hindi-news-826","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों में उपलब्ध होगी अब 25 किस्म की चाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों में उपलब्ध होगी अब 25 किस्म की चाय
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेनों में सफर के दौरान चाय पीने वाले शौकीन यात्रियों के लिए राहत भरी खबर। अब सफर के दौरान यात्रियों को एक ही तरह के जायके की चाय नहीं मिलेगी। यात्रियों के पास तमाम तरह की चाय चुनने का विकल्प रहेगा। यह विकल्प दो तीन तरह का नहीं बल्कि 25 तरह का रहेगा। क्योंकि निकट भविष्य में यात्रियों को अलग-अलग 25 किस्म की चाय उनकी बर्थ पर उपलब्ध हो जाएगी। यह संभव होगा इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) की मदद से।
दरअसल आईआरसीटीसी ने अभी हाल ही में चाय कैफे श्रृंखला ‘चायोस’ के साथ टाई अप किया है। इस समझौते के तहत चायोस कंपनी यात्रियों को चाय और नाश्ता उनकी ट्रेन की बर्थ पर उपलब्ध कराएगी। पहले चरण में यह सुविधा सिर्फ नई दिल्ली स्टेशन पर सभी ट्रेनों में होगी। इसके बाद मुंबई समेत देश के अन्य ए वन श्रेणी के स्टेशनों पर भी इसका विस्तार किया जाएगा। इन स्टेशनों में एनसीआर के इलाहाबाद, कानपुर, ग्वालियर, आगरा आदि ए वन ग्रेड के स्टेशन शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी द्वारा 25 किस्म की चाय ऑफर की जाती है।
इसमें देसी चाय से लेकर आम पापड़ चाय, हरि मिर्च चाय, कुल्हड़ चाय, अदरक तुलसी चाय, हनी जिंजर लेमन चाय आदि प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा बड़ा पाव, कीमा पा, बन मस्का, समोसे आदि भी मंगाए जा सकते हैं। यात्रियों को ट्रेन के स्टेशन आने के समय से दो घंटे पहले अपनी चाय और स्नैक्स के लिए आर्डर देना होगा। यह आर्डर आईआरसीटीसी की वेबसाइट या टोल फ्री नंबर 18001034139 पर फोन कर दिया जा सकता है। आईआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी संदीप दत्ता ने बताया कि आईआरसीटीसी ने मोबाइल एप्लीकेशन भी शुरू किया है। उसमें भी चाय का आर्डर दिया जा सकता है।