{"_id":"107f91ab081b5ad0e48fa21bd584bb2d","slug":"allahabad-news-hindi-news-809","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस में अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीसीएस में अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतियोगियों को पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर मिलने की उम्मीद जगी है। प्रतियोगियों का दावा है कि इससे संबंधित फाइल मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से कार्मिक विभाग को जल्द भेजी जाएगी। जल्द ही इस पर निर्णय लिए जाने की भी उम्मीद है। सीसैट से प्रभावित अभ्यर्थियों को पीसीएस में दो अतिरिक्त अवसर दिए जाने की मांग को लेकर भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के बैनर तले प्रतियोगियों का सोमवार को लखनऊ में जमावड़ा हुआ।
उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर धरने की घोषणा की है। धरने में शामिल होने के लिए अन्य जिले से प्रतियोगी भी पहुंचे। लखनऊ पहुंचे प्रतियोगियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री को संबंधित ज्ञापन साैंपने के साथ नेताओं और अफसरों से मुलाकात भी की। उन्हें बताया गया कि सरकार का रुख सकारात्मक है। मुख्यमंत्री कार्यालय से कार्मिक विभाग को जल्द ही फाइल भेज दी जाएगी। मोर्चा के कौशल सिंह ने बताया कि अफसरों का कहना है कि अतिरिक्त अवसर दिए जाने का आदेश जल्द जारी किया जाएगा।