{"_id":"780af73fa777fe055d1d9ba10ceb2f97","slug":"allahabad-news-hindi-news-807","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय ‘सिरजन’ कार्यक्रम आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिवसीय ‘सिरजन’ कार्यक्रम आज से
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
मुहिम की ओर से पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘सिरजन’ मंगलवार से माघ मेले के प्रशासन पंडाल में शुरू किया जा रहा है। भारत की साझी विरासत पर आधारित यह कार्यक्रम 13 फरवरी तक चलेगा। उत्पला शुक्ला ने बताया कि नौ फरवरी को सिरजन के सात वर्षों की यात्रा पर फिल्म ‘लोकरंग’, एकल नाटक रंगराज की प्रस्तुति होगी। दस फरवरी को निरगुन, ‘सैंया भये कोतवाल’ का मंचन होगा। 11 फरवरी को भजन, गीत और आल्हा की प्रस्तुति होगी। 12 फरवरी को नाटक ‘कफन’ और ‘गोबरघिचोर’ का मंचन किया जाएगा। 13 फरवरी को कवि सम्मेलन, मुशायरा और सुफियान संगीत की प्रस्तुति होगी।
विज्ञापन