{"_id":"2f756a36682aca06feeb3500562fb022","slug":"allahabad-news-hindi-news-806","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए थे स्नान को पहुंच गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए थे स्नान को पहुंच गए अस्पताल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौनी अमावस्या पर स्नान करने पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को झटका लग गया। वे अस्पताल पहुंच गए। कई मरीजों की हालत खराब होेने से उन्हें भर्ती कर लिया गया जबकि दो दर्जन से अधिक को एसआरएन चिकित्सालय, बेली और चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर कर दिया गया। सबसे अधिक मरीज एसआरएन रेफर किए गए।
मेला में बनाए गए दोनों अस्पतालों मेें सुबह से ही भीड़ लगी रही। इसके अलावा 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक स्वास्थ्य केंद्रों, इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सहित मेले में लगाई गई स्वास्थ्य शिविर में 12 हजार से अधिक कल्पवासी, श्रद्धालु पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग के डॉ. शक्ति बसु कहते हैं कि उनके अस्पतालों में साढ़े नौ हजार मरीज सोमवार को दिखाने आए थे। इनमें से 91 मरीजों को भर्ती किया गया जबकि 21 को एसआरएन, बेली अस्पताल रेफर किया गया। दो बच्चें भी ठंड से झटका खा गए। उन्हें चिल्ड्रेन अस्पताल रेफर किया गया।