{"_id":"4068617c718f0165f1bf8200ef3b0a3d","slug":"allahabad-news-hindi-news-801","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी पर इलाहाबाद आ सकती हैं सोनिया गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी पर इलाहाबाद आ सकती हैं सोनिया गांधी
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद(ब्यूरो)। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी 12 फरवरी को इलाहाबाद आ सकती हैं। दिल्ली से उनका प्रस्तावित कार्यक्रम इलाहाबाद प्रशासन को मिल गया है। सोनिया गांधी 12 की रात इलाहाबाद में रुक सकती हैं और 13 फरवरी को इलाहाबाद में कुछ कार्यक्रमों में शिरकत भी कर सकती हैं। हालांकि अभी उनका प्रस्तावित कार्यक्रम ही मिला है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर आठ या नौ फरवरी को यहां एसपीजी के अफसरों के भी आने की उम्मीद है।
प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार सोनिया गांधी 11 फरवरी को रायबरेली पहुंचेंगी और वहां जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, न्याय पंचायत सदस्यों, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों से भी मिलेंगी। 12 फरवरी को जनता से मिलेंगी और एनएसयूआई सदस्यों के साथ बैठक करेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक सोनिया गांधी 12 फरवरी की रात इलाहाबाद में रुकेंगी और 13 फरवरी को इलाहाबाद में कुछ कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 13 फरवरी को बसंत पंचमी का स्नान पर्व भी है, सो वह मेला क्षेत्र भी जा सकती हैं। हालांकि प्रस्तावित कार्यक्रम में यह सूचना दी गई है कि 13 फरवरी का फाइनल कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा।