{"_id":"c3eddf6a6bd0ff34504f22ba83803b3f","slug":"allahabad-news-hindi-news-800","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप ने दी नरेंद्रानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप ने दी नरेंद्रानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Mon, 08 Feb 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष एवं द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य ब्रह्मचारी निर्विकल्प स्वरूप ब्रह्मचारी ने स्वामी नरेंद्रानंद को शास्त्रार्थ की चुनौती दी है। इस बाबत उनको पत्र भी दिया है जिसमें लिखा है कि आपने हमारे गुरु को शास्त्रार्थ करने की चुनौती दी है जिसे उन्होंने स्वीकार किया है। परंतु आपकी योग्यता उनसे शास्त्रार्थ की नहीं है। ऐसे में उनके प्रतिनिधि के तौर पर हम आपको शास्त्रार्थ का न्योता देते हैं।
शास्त्रार्थ के नियमों का पालन करते हुए इसका स्थान, निर्णायक, विषय, प्रामाणिक ग्रंथ, शास्त्रार्थ की भाषा और शर्तों के बारे में बताएं ताकि शास्त्रार्थ हो सके। उन्होंने कहा कि हमारा स्पष्ट मत है कि काशी सुमेरू मठ भौतिक मठ नहीं है। यदि शास्त्रार्थ में आप विजयी होेते हैं तो हम आपको बतौर सुमेरू मठ का शंकराचार्य स्वीकर कर लेंगे। हारने की स्थिति में हमेशा के लिए शंकराचार्य कहना, कहलवाना बंद करना पडे़गा।